चिराग का नीतीश पर हमला,कहा- जिन्होंने पिता को अपमानित किया चाचा उन्हीं की गोद में जा बैठे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चिराग पासवान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपने चाचा पशुपति पारस पर हमला बोला है. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता बीमार थे तो नीतीश कुमार ने उनका हालचाल तक नहीं पूछा था. उनको अपमानित किया, लेकिन आज मेरे चाचा उन्हीं की गोद में जाकर बैठे हैं.
विज्ञापन
पटना. चिराग पासवान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपने चाचा पशुपति पारस पर हमला बोला है. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता बीमार थे तो नीतीश कुमार ने उनका हालचाल तक नहीं पूछा था. उनको अपमानित किया, लेकिन आज मेरे चाचा उन्हीं की गोद में जाकर बैठे हैं. चिराग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सोमवार को पिताजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. विपक्ष ने भी उन्हें याद किया लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी और हमारे चाचा उनके साथ दोस्ती निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










