पटना-हाजीपुर वालों की बल्ले-बल्ले, 60% पूरा हुआ नए ब्रिज का काम, अब सफर होगा सुपरफास्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna: पटना और हाजीपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बन रहा नया फोर लेन पुल तेजी से निर्माणाधीन है. इसके पूरा होने से जाम की समस्या खत्म होगी और उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Patna: पटना और हाजीपुर के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. महात्मा गांधी सेतु पर लगने वाले घंटों के जाम से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है. पथ निर्माण विभाग इस ऐतिहासिक पुल के बगल में एक नया फोर-लेन ब्रिज बना रहा है, जिसका काम इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. अधिकारियों का मानना है कि इस नए पुल के शुरू होते ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच गाड़ियों की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कब हुआ था फैसला

महात्मा गांधी सेतु काफी पुराना हो चुका है और इस पर गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ रहा था. इसी समस्या को देखते हुए साल 2021 में इसके समानांतर एक नया पुल बनाने का फैसला लिया गया. लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे इस मुख्य पुल को बनाने की जिम्मेदारी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है. अब तक इस प्रोजेक्ट का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है और विभाग का दावा है कि दिसंबर 2026 तक इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किन जिलों को होगा फायदा

इस नए पुल के निर्माण पर केंद्र सरकार 2926.42 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. यह पुल सिर्फ पटना और हाजीपुर को ही नहीं जोड़ेगा, बल्कि इससे गया, औरंगाबाद, नालंदा जैसे दक्षिण बिहार के जिलों का कनेक्ट छपरा, वैशाली और दरभंगा जैसे उत्तर बिहार के जिलों से बेहतर हो जाएगा. गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर में सुधार के बावजूद ट्रैफिक की जो समस्या बनी रहती थी. यह नया फोर-लेन उसका परमानेंट समाधान साबित होगा.

जब यह पुल पूरी तरह तैयार हो जाएगा तो बिहार की लाइफलाइन कहे जाने वाले इस रूट पर सफर का समय काफी घट जाएगा. 14.5 किलोमीटर लंबी सड़क कनेक्टिविटी के साथ यह प्रोजेक्ट बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. अब लोगों को गांधी सेतु पर रुक-रुक कर चलने वाली गाड़ियों और धुएं से भरी भीड़ में घंटों बर्बाद नहीं करने पड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें: NDA सरकार का बड़ा फैसला, 17 हजार पदों पर होगी बहाली, युवाओं और जवानों को बड़ी सौगात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन