Patna News: पटना डीएम ने मकर संक्रान्ति से पहले जारी किया आदेश, गंगा नदी में नाव चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Jan 2025 4:30 PM
Patna DM Chandrashekhar Singh
Patna News: पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है कि मकर संक्रान्ति के अवसर गंगा नदी में नावों का परिचालन बंद रहेगा. इस आदेश का कारण भी उन्होंने बताया है.
Patna News: बिहार में मकर संक्रान्ति की तैयारी जोरशोर से चल रही है. इस दिन लाखों लोग गंगा नदी में स्नान करने आते हैं. इस दौरान को अप्रिय घटना न हो एहतियातन पटना प्रशासन ने आदेश जारी किया है. पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी आदेश में लिखा है, “जिला प्रशासन, पटना द्वारा इस वर्ष मकर संक्रान्ति (14-15 जनवरी) के अवसर पर सरकारी कार्यों में लगे नावों को छोड़कर नदियों में किसी भी नाव के परिचालन पर रोक लगायी गई है. जिलाधिकारी, पटना ने अधिकारियों को इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.”

क्या कारण बताया गया
डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी आदेश में आगे लिखा है, “उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि प्रायः ऐसा देखा गया है कि मकर संक्रान्ति के दिन गंगा नदी के तट पर आम लोगों की अत्यधिक भीड़ होती है. लोग गंगा नदी के उस पार भी जाकर स्नान करते हैं. इस दौरान निजी नाव के परिचालन के कारण ओवरलोडिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. मकर संक्राति के अवसर पर दिनांक 1401.2025/15.01.2025 के पूर्वाहन से कार्यक्रम समाप्ति तक स्नानार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी एवं अन्य नदियों पर आपदा की आकस्मिकता एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकारी कार्य के नावों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के नावों का परिचालन पर रोक लगाने हेतु निषेधाज्ञा जारी करने की आवश्यकता है.”
सिर्फ इन नावों का हो सकेगा परिचालन
आदेश में लिखा है, “नदी में कोई भी नाव अनाधिकृत रूप से न चले. सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी इस आदेश का कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगें कि नावों पर ओभर लोडिग नहीं हो और नाव डुबने जैसी कोई अप्रिय घटना नहीं घटे. अतः अनुरोध है कि अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14.01.2005/18.01.2025 के पूर्वाहन से कार्यक्रम समाप्ति तक गंगा नदी में सरकारी कार्य में लगे नावों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के गायों के परिचालन पर रोक लगाते हुए इसका अनुपालन दृढतापूर्वक करें.”
इसे भी पढ़ें: ‘पिता के बाद बेटा भी जंगल राज की…’, बिहार बीजेपी चीफ ने तेजस्वी पर जमकर बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










