ePaper

Chhath Puja 2022: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, घाटों का जायजा लेने निकले पटना के डीएम और एसएसपी

Updated at : 28 Oct 2022 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2022: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, घाटों का जायजा लेने निकले पटना के डीएम और एसएसपी

सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाय खाए के साथ शुरू हो गया. व्रतियों ने आज गंगा स्नान करने के बाद पूजा करके कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया. कल खरना होगा और 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा. ऐसे में छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज पटना के डीएम और एसएसपी गंगा घाट पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

लोकआस्था का महापर्व आज नहाय खाए के साथ शुरू हो गया. 29 अक्टूबर शनिवार को खरना होगा और उसके बाद 30 अक्टूबर को छठ व्रति डूबते हुए सूर्य को अर्घ देंगी. 31 अक्टूबर को उगते सूर्य की पूजा के साथ छठ महापर्व का समापन होगा.

undefined

ऐसे में छठ घाटों की तैयारी भी अपने अंतिम चरण में है. घाटों पर साफ सफाई का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है. इसी को लेकर पटना के जिलाधिकारी और एसएसपी ने पटना के घाटों का निरीक्षण किया.

undefined

पटना के घाटों का निरीक्षण करते हुआ पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को घाटों की सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में निर्देश दिए.

undefined

डीएम डॉ चंद्रशेखर और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने घाटों पर बैरिकेडिंग और एप्रोच पथ का भी जायजा लिया

undefined

महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में बाजार समिति, राजेंद्र नगर, बोरिंग रोड चौराहा, ककंकड़बाग, चितकोहरा, मीठापुर, मुसल्लहपुर हाट, कुम्हरार, अंटा घाट आदि इलाके में अस्थायी फल दुकानें भी सज चुकी हैं.

undefined

कारोबारियों की मानें तो पिछले साल की तुलना में इस बार 15 से 20 फीसदी तक महंगा है. इसके बावूजद 50 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है. इस महा पर्व पर फलों में सबसे अधिक मांग केला का होता है. केला में हाजीपुर का चिनिया का धार्मिक महत्ता अधिक है. इस कारण इस प्रजाति के केले की मांग सबसे अधिक है.

undefined

महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में नहाय – खाय से आरंभ हो गया. अब कल खरना का प्रसाद पाने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास का संकल्प लेंगी.

undefined

आज अहले सुबह व्रतियों ने पवित्र गंगा नदी और जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर अरवा चावल, चना दाल, लौकी की सब्जी, आंवले की चासनी का प्रसाद ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन