पटना में सरेआम दारोगा की बेटी से छेड़खानी, भाई को बीच सड़क पीटा, पुलिस के सामने दी धमकी

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna Crime: पटना के राजाबाजार के समनपुरा इलाके में एक बैंक में काम करने वाली युवती से छेड़खानी की गई और उसके भाई के साथ मारपीट हुई. पीड़िता दारोगा की बेटी है, इसके बावजूद बदमाशों ने खुलेआम धमकियां दीं.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना में एक दारोगा की बेटी के साथ छेड़खानी और बदसलूकी की गई. पीड़िता बोरिंग रोड स्थित एक बैंक में नौकरी करती है. उसके पिता भागलपुर में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. युवती ने बताया कि मोहल्ले के दो युवक कई दिनों से उसका पीछा कर रहे थे. वे रास्ते में गलत बातें कहते और अभद्र हरकतें करते थे. जब उसने इसका विरोध किया तो सरेआम छेड़खानी करने लगे.

खुलेआम धमकी देते रहे बदमाश

युवती ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसके भाई पर बीच सड़क हमला कर दिया. उसको लात-घूंसों से पीटा. इससे आसपास के लोग डर गए. हैरानी की बात यह थी कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों का हौसला कम नहीं हुआ. बदमाश खुलेआम धमकी देते रहे.

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके भाई को पीटने के साथ-साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने यह भी कहा कि मां-बेटी को पटना में रहने नहीं देंगे. किसी तरह पुलिस ने हालात को संभाला.

पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया

इस मामले में पीड़िता ने शास्त्रीनगर थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इसके बावजूद पीड़िता और उसका परिवार डरा हुआ है. उनका कहना है कि जब पुलिसकर्मी की बेटी सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना में लॉ एंड आर्डर सवालों के घेरे में

पटना में महिला सुरक्षा को लेकर पहले से ही माहौल ठीक नहीं है. हाल के दिनों में कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कहीं एकतरफा प्यार में युवती की हत्या हुई, तो कहीं हॉस्टल में हिंसा की खबर आई. अब यह घटना भी उसी कड़ी में जुड़ गई है. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर बढ़ रहा है. बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के कई जिलों में कोहरे की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन