पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने बिहटा-आरा मुख्य मार्ग पर की आगजनी, पुलिस जांच में जुटी…

Updated:
विज्ञापन

रोते विलखते परिजन

Patna Crime News: पटना जिला के बिहटा में गुरुवार की देर रात्रि को बिहटा- खगौल मार्ग पर नेउरागंज के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बिहटा के सिकंदरपुर निवासी अवधेश वर्मा के 23 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना में अपराधियों का आतंक चरम सीमा पर है. बेखौफ होकर अपराधी राजधानी में घूम रहे हैं और आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में पटना जिला के बिहटा में गुरुवार की देर रात्रि को बिहटा- खगौल मार्ग पर नेउरागंज के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बिहटा के सिकंदरपुर निवासी अवधेश वर्मा के 23 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है.

घटना की सूचना जैसे परिजनों को मिली कोहराम मच गया. परिजनों का कहना था की सत्यम बहुत हीं होनहार था. सरकारी नौकरी की तैयारी करता था. उसकी नौकरी बैंक में लग गई थी उसी को लेकर कागजात सही करवाने पटना गया था. हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. थान प्रभारी के अनुसार मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई गई है, जांच जारी है.

आक्रोशित लोगों ने बिहटा-आरा मुख्य मार्ग को किया बाधित

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहटा-आरा मुख्य मार्ग सिकंदरपुर के समीप आगजनी कर दी. जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. ग्रामीणों ने यातायात को बाधित करते हुए हंगामा कर दिया. इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने आक्रोशित लोगों को समझाया बुझाया. पुलिस ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने आश्वासन दिया.

आगजनी करते आक्रोशित लोग

ये भी पढ़ें: दूसरी जगह हो रही शादी से नाराज युवती ने कर ली आत्महत्या, गोलगप्पे वाले से था अफेयर, पिता ने शव को 6 टुकड़ों में कटवाकर नहर में फेंका…

सत्यम की बैंक में लग गई थी नौकरी

परिजनों का कहना है कि सत्यम कुमार की बैंक में नौकरी लग गई थी. जिसका कागजात कंप्लीट करवाने पटना गया था. बीते गुरुवार की देर रात पटना से अपने घर लौट रहा था. उसी क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई.

2 महीने पहले प्लांट किया गया था बम, ऐसे इजरायल ने हानिया को मार गिराया 

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन