पटना में कोचिंग के गेट पर लगेगा सुरक्षा का QR कोड, छात्र-अभिभावक भी कर सकेंगे जांच

Updated:
विज्ञापन
Patna Coaching QR Code Fire Safety

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna Coaching QR Code Fire Safety: पटना में कोचिंग संस्थानों के लिए फायर सेफ्टी जांच हेतु QR कोड सिस्टम लागू किया जा रहा है. स्कैन करते ही SOP फॉर्म खुलेगा और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Coaching QR Code Fire Safety: पटना में कोचिंग संस्थानों पर निगरानी और फायर सेफ्टी मानकों को मजबूत करने के लिए अग्निशमन विभाग ने नया QR कोड सिस्टम तैयार किया है. इस व्यवस्था के तहत हर कोचिंग संस्थान को सुरक्षा मानकों की जानकारी डिजिटल रूप से देनी होगी.

QR कोड स्कैन करते ही खुलेगा फायर सेफ्टी फॉर्म

अग्निशमन विभाग द्वारा तैयार QR कोड स्कैन करने पर तीन पन्नों का फायर सेफ्टी SOP फॉर्म खुलेगा. इस फॉर्म को भरना सभी कोचिंग संस्थानों के लिए अनिवार्य होगा. सभी जानकारी सही पाए जाने पर संस्थान को अपना अलग QR कोड जारी किया जाएगा, जिसे संस्थान के गेट और अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा.

फॉर्म में देनी होगी कोचिंग की पूरी जानकारी

फॉर्म में कोचिंग संस्थान का नाम, संचालक का नाम, लोकेशन, रजिस्ट्रेशन, फ्लोर की संख्या और छात्रों की संख्या जैसी जानकारी भरनी होगी. साथ ही इंट्री और एग्जिट प्वाइंट, फायर स्मोक अलार्म, अग्निशमन उपकरण, वाटर हाइड्रेंट और इलेक्ट्रिकल पैनल की स्थिति भी दर्ज करनी होगी.

फायर सेफ्टी ऑडिट और सर्टिफिकेट की प्रक्रिया

जानकारी के आधार पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी. यदि सभी सुरक्षा मानक सही पाए जाते हैं तो संस्थान को फायर सेफ्टी ऑडिट सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा.

पटना में 1256 में से 529 कोचिंग रजिस्टर्ड

पटना जिला फायर अधिकारी रितेश पांडेय के अनुसार जिले में लगभग 1256 कोचिंग संस्थान हैं, जिनमें से केवल 529 ही रजिस्टर्ड हैं. इनमें से 350 का फायर सेफ्टी ऑडिट पूरा हो चुका है.

247 कोचिंग को नोटिस, 10 दिन का अल्टीमेटम

फायर विभाग ने 247 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया है और 10 दिनों के भीतर सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे करने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी.

कई संस्थानों में गंभीर खामियां

विभाग के अनुसार 165 संस्थानों में इंट्री और एग्जिट का एक ही रास्ता है, जो काफी संकरा है. वहीं 106 कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी की स्थिति बेहद खराब पाई गई है.

ALSO READ: बिहार बोर्ड 9वीं से 12वीं तक की क्वार्टरली परीक्षा कल से शुरू, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन