Patna Airport: पटना में खराब मौसम के कारण हवा में चक्कर काटते रहे दो विमान, सैकड़ों यात्रियों की अटकी रही जान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Apr 2025 9:28 AM

विज्ञापन

फ्लाइट की तस्वीर

Patna Airport: पटना में गुरुवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने हवाई यात्राओं को भी प्रभावित कर दिया. कम विजिबिलिटी और तेज हवाओं के कारण दो विमान हवा में घंटों तक चक्कर लगाते रहे. जबकि दो फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा. करीब 340 यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे.

विज्ञापन

Patna Airport: गुरुवार को पटना में अचानक बदले मौसम ने हवाई सफर में भी खलल डाल दिया. तेज आंधी और बारिश के चलते पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 800 मीटर रह गई और हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. इस खराब मौसम का असर विमान संचालन पर भी पड़ा और कई फ्लाइट्स को या तो डायवर्ट करना पड़ा या लंबे समय तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा.

करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाते रहे विमान

इंडिगो की कोलकाता-पटना फ्लाइट जैसे ही एयरपोर्ट के ऊपर पहुंची, विजिबिलिटी बेहद कम हो चुकी थी. इससे विमान को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा. पहले से ही देरी से रवाना हुई फ्लाइट ने 3 घंटे 15 मिनट की देरी के बाद रनवे पर लैंडिंग की.

इसी तरह इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट को दोपहर 3 बजे उतरना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे पांच बार एयरपोर्ट के आसपास चक्कर लगाने पड़े. अंततः यह विमान 4:20 बजे लैंड कर सका.

फ्लाइट डायवर्ट होने पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

मौसम के कारण कुल चार जोड़ी फ्लाइट्स प्रभावित हुईं. एयर इंडिया की दिल्ली से आ रही फ्लाइट को वाराणसी और इंडिगो की कोलकाता-पटना फ्लाइट को दुर्गापुर डायवर्ट करना पड़ा. इससे पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई.

करीब 340 यात्री तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे और अनिश्चितता की स्थिति बनी रही. यात्रियों की चिंताओं को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने सूचना प्रसारण और जरूरी इंतजामों की व्यवस्था की, हालांकि असुविधा से लोग परेशान दिखे.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां एक भी व्यक्ति पर मुकदमा नहीं, 111 साल में न अदालत न थाना…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन