अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पटना एयरपोर्ट, लगाए जाएंगे तीन कन्वेयर बेल्ट और बनेंगे पांच नए एयरोब्रिज…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Aug 2024 8:08 AM

विज्ञापन

Patna Airport News: पटना आने वाले हवाई यात्रियों को विभिन्न प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. अब उन्हें लैंडिंग के बाद अपने सामान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पटना एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल भवन में तीन कन्वेयर बेल्ट लगाए जाएंगे.

विज्ञापन

Patna Airport News: पटना आने वाले हवाई यात्रियों को विभिन्न प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. अब उन्हें लैंडिंग के बाद अपने सामान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन में तीन कन्वेयर बेल्ट लगाए जाएंगे. अगले महीने से इन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर पांच नए एयरोब्रिज भी बनाए जाएंगे. इनका निर्माण नए टर्मिनल भवन के आगे वाले हिस्से में होगा.

अभी वहां वर्तमान टर्मिनल भवन स्थित है. लिहाजा उसके टूटने के बाद ही इसका निर्माण होगा. नए टर्मिनल भवन के चालू होने के बाद ही वर्तमान टर्मिनल भवन को तोड़ा जाएगा और एयरोब्रिज का निर्माण होगा. लिहाजा शुरू में कुछ दिनों तक नए टर्मिनल भवन में लोगों को एयरोब्रिज की सुविधा नहीं मिलेगी और उन्हें सीढ़ी से होकर ही फ्लाइट में चढ़ना उतरना होगा.

पार्किंग से टर्मिनल भवन तक का सफर ट्रैवलेटर से तय करेंगे यात्री

पार्किंग से टर्मिनल भवन तक का सफर पटना से बाहर जाने वाले हवाई यात्री ट्रैवलेटर से तय कर करेंगे. गाड़ियों की पांच मंजिल पार्किंग के ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए रैंप बनाए गए हैं. इसके साथ ही यात्रियों के ऊपर और नीचे आने जाने के लिए चार लिफ्ट भी यहां लगा दिए गए हैं. ट्रैवलेटर भी इसके लिए बनाए गए कंक्रीट फ्लाइओवर पर पूरी तरह फिट कर दिया गया है.

इसके दोनों ओर शीशे लगा दिए गए हैं. जिससे यात्रियों को विमान में बैठने के लिए फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एराइवल एरिया में जाते समय पटना एयरपोर्ट परिसर के दोनों ओर का खूबसूरत नजारा दिखेगा. अपने हैंड बैग के साथ साथ बड़े बैगेज, सूटकेस और स्ट्रॉली लेकर भी यात्री इसपर खड़े हो सकेंगे और आनंददायक अनुभव के साथ लगभग 300 मीटर की यात्रा कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: देश के अन्य पक्षीशाला से अलग है राजगीर का पक्षीशाला, अगले माह उद्घाटन, सौ से अधिक प्रजाति के रहेंगे पक्षी…

जल्द चालू होगा पैरेलल टैक्सी ट्रैक

नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन होने तक पैरेलल टैक्सी ट्रैक भी चालू हो जाएंगे. इससे लैंडिंग से डेढ़ मिनट के भीतर रनवे खाली हो जाएगा और टैक्सी ट्रैक पकड़कर विमान पार्किंग बे में आएगा. इससे हर दो-तीन मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन संभव हो सकेगा. जबकि वर्तमान में यह समय लगभग पांच मिनट है.

दस नए पार्किंग बे बनाए जाएंगे

पटना एयरपोर्ट पर विमानों खड़ी करने के लिए 10 नए पार्किंग बे बनाए जाएंगे. ये पर्किंग बे नवनिर्मित टर्मिनल भवन के एप्रन साइड में एक पंक्ति में हाेंगे. इस जगह पर वर्तमान टर्मिनल भवन खड़ा है और नये टर्मिनल भवन को चालू करने के बाद इसको ढहाने के बाद हीं यहां नये पार्किंग बे बनाए जा सकेंगे. लिहाजा अभी इसमें सात आठ महीने का समय लगेगा. इन नए पार्किंग बे का निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे सभी चारों पार्किंग बे को तोड़ दिया जायेगा.

Mumbai के कॉलेजों में Burqa-Hijab Ban पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सर्कुलर पर रोक

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन