पटना एयरपोर्ट : 13 विमान देरी से आये व गये

Updated:
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट : 13 विमान देरी से आये व गये

दूसरे राज्यों में मौसम खराब होने के कारण मंगलवार को 13 फ्लाइटें देरी से आयीं और गयीं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना दूसरे राज्यों में मौसम खराब होने के कारण मंगलवार को 13 फ्लाइटें देरी से आयीं और गयीं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और लखनऊ समेत अन्य प्रमुख शहरों से आने-जाने वाली कई फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया. फ्लाइट में देरी की जानकारी मिलने पर यात्रियों में नाराजगी भी देखी गयी. कई यात्रियों ने प्रतीक्षालय में लंबे समय तक इंतजार करने की शिकायत की. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार फ्लाइट देर होने का मुख्य कारण तकनीकी जांच, विमान के पिछले सेक्टर से विलंब से पहुंचना और हवाई यातायात दबाव रहा. हालांकि, पटना में मौसम सामान्य रहा, फिर भी कुछ परिचालन कारणों से समय पर उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन