पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप का बदलेगा नक्शा, बाढ़ से बचाव से लेकर बारिश के पानी के इस्तेमाल तक जानिए पूरा प्लान
पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप (AI फोटो)
Patliputra Satellite Township: पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी लाई जा रही है. अब बाढ़ से बचाव और बारिश के पानी के इस्तेमाल को लेकर नई प्लानिंग की जा रही है. इस तरह से एक नया मॉडल तैयार किए जाने की योजना है.
Patliputra Satellite Township: पटना में पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर नया अपडेट आ गया है. इस परियोजना के तहत सिर्फ नया शहर ही नहीं बसाया जाएगा बल्कि पर्यावरण और बारिश के पानी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि नदियों, तालाबों, पार्कों, नहरों, जंगलों के साथ-साथ खुले इलाकों को जोड़ा जाएगा और एक वॉटर नेटवर्क तैयार किया जाएगा.
संवेदनशील इलाकों को किया जाएगा सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक, इसमें बाढ़-जलजमाव से बचाव से लेकर बारिश के पानी के इस्तेमाल तक पर फोकस किया जाएगा. नगर विकास विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो, सेटेलाइट टाउनशिप की योजना में नेचुरल वॉटर सोर्सेज और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जो संवेदनशील इलाके हैं, उन्हें सुरक्षित रखने पर जोर दिया जाएगा. इसके साथ ही ग्रीन एरिया डेवलप किया जाएगा, जिससे पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के लिए एक बेहतर वातावरण बन सकेगा.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन प्रमुख बातों पर रखा जाएगा ध्यान
सरकार की ओर से जिन प्रमुख बातों पर फोकस किया जाएगा, उनमें बाढ़ और जलजमाव के खतरे को कम किया जाना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके अलावा पानी की उपलब्धता बनाए रखना, पार्क और खुले इलाके मनोरंजन के साधनों का विकास, पेड़-पौधे लगाकर गर्मी के असर को कम करना, टाउनशिप में रहने वालों के लिए स्वच्छ वातावरण, प्राकृतिक जल स्रोतों और जैव विविधता पर जोर दिया जाएगा.
जमीन के अंदर पानी किया जाएगा स्टोर
बताया जा रहा है कि बारिश के पानी की निकासी और इसके बचाव की भी व्यवस्था की जाएगी. बारिश के पानी को जमीन के अंदर तक पहुंचाया जाएगा, इससे जमीन के अंदर पानी स्टोर रहेगा और आने वाले दिनों में अगर पानी की जरूरत पड़ेगी तो उसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. इस तरह से पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर धीरे-धीरे काम में तेजी लाई जा रही है और लोगों की जरूरतों के हिसाब से व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए