राजीव नगर पहुंचे जाप अध्यक्ष पप्पू यादव, कहा सरकार अपनी गलतियों की सजा यहां के लोगों को दे रही है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2022 1:07 PM
पटना के राजीव नगर में प्रसाशन द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है. जिसके बाद मौके पर पप्पू यादव पहुंचे है. उन्होंने यहां मौके पर कहा की इस मसले का निपटारा बातचीत से किया जाना चाहिए.
पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में पटना जिला प्रशासन द्वारा रविवार सुबह से 70 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है. जिसके बाद जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज नेपाली नगर पहुंचे हैं. लेकिन यहां जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रशासन द्वारा मकान के मालिकों से बातचीत नहीं करने दी गई है.
जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री जी से लोगों के मकान को बचाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि राजीव नगर और नेपाली नगर की जनता की क्या गलती है वो सिस्टम की गलती का खामियाजा क्यों भुगते. इस घटना के दोषी सरकार और उनके पदाधिकारी हैं. इस मामले को लेकर मैं लगातार उप मुख्यमंत्री से भी बात कर रहा हूँ.
पप्पू यादव ने कहा की राजीव नगर इलाके के लोगों में प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के कारण डर और आतंक का वातावरण है. लोकतंत्र में कहा जाता है की सरकार जनता के द्वारा जनता के लिए होती है.
Also Read: राजीव नगर में क्यों चल रहा बुलडोजर, आवास बोर्ड के इस विवाद में क्या हुआ अब तक
जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार सरकार से आग्रहः करते हुए कहा कि आप सभी राजीव नगर और नेपाली नगर की जनता को बक्श दीजिये. इस समस्या का समाधान बातचीत से निकाला जाना चाहिए. सरकार अपनी गलतियों की सजा यहां के हजारों परिवार को नहीं दे सकती है. मैं यहां की जनता के साथ खड़ा हूं और रहूंगा.
Also Read: राजीव नगर में तोड़े जा रहे 70 घर, तैनात करनी पड़ी 2000 पुलिस फोर्स, जानें क्या और क्यों है पूरा विवाद
जब यहां की सड़कें रविशंकर प्रसाद, संजीव चौरसिया के नाम बनी हुई है. सरकार ने यहां के लोगों को बिजली भी दी है. यहां के लोग भी टैक्स देते हैं. तो फिर आज यह दमन पूर्वक कार्रवाई क्यों की जा रही है. यह हिटलर, मुसोलिनी और तानाशाही की इंतहां है. इससे बुरे हालात नहीं हो सकते हैं. सारे लोग मौत के भय में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










