पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, IGIMS से कहां ले गई पटना पुलिस?

Updated:
विज्ञापन

पप्पू यादव को अस्पताल ले जाते हुए

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया. यहां काफी देर तक बेड नहीं मिलने की वजह से पप्पू यादव को पीएमसीएच इलाज के लिए ले जाया गया.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शुक्रवार की देर रात उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस दौरान पप्पू यादव के आवास पर करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया. लेकिन यहां बेड नहीं मिलने की वजह से उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट किया गया. इस दौरान पटना पुलिस भी उनके साथ रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

फेसबुक पर सांसद के सचिव ने क्या लिखा?

पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट के जरिए पप्पू यादव को आईजीआईएमएस ले जाते हुए एक वीडियो शेयर किया गया. इसके साथ ही सांसद के निजी सचिव ने लिखा, ‘इलाज के लिए पटना पुलिस ने माननीय सांसद जी को स्ट्रेचर पर रखा. आईजीएमएस में पटना पुलिस उन्हें बेड तक नहीं दिला सकी. ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था है.’

जान से मारने की साजिश का आरोप

सांसद के फेसबुक अकाउंट से एक और पोस्ट शेयर कर उनके निजी सचिव ने लिखा, ‘रात भर IGIMS में स्ट्रेचर पर रखने के बाद पटना पुलिस अभी सांसद पप्पू यादव जी को अभी PMCH ले जा रही है. नीट बेटी की लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ सत्ता और प्रशासन के लोग ऐसा साजिश कर रहे हैं और उन्हें मारने की साजिश रच चुके हैं.’ पोस्ट के जरिए बड़ा आरोप सरकार और पुलिस पर लगाया गया है.

पप्पू यादव ने खुद किया था गिरफ्तारी का विरोध

शुक्रवार की रात जब पटना पुलिस 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तब ही पप्पू यादव ने खुद को बीमार बताकर गिरफ्तारी का विरोध किया था. पुलिस के पहुंचने के बाद पप्पू यादव दवा खाते हुए भी देखे गए थे. इसके साथ ही पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने पटना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है.

सांसद आज कोर्ट में किये जा सकते हैं पेश

जानकारी के मुताबिक, आज सांसद पप्पू यादव को कोर्ट में भी पेश किया जा सकता है. लेकिन अब तक टाइमिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. कोर्ट में सुनवाई के बाद पप्पू यादव को जेल भेजा जा सकता है. लेकिन सांसद की तबीयत बिगड़ने की वजह से वे पीएमसीएच में एडमिट हैं. देखना होगा, मामले में आगे क्या अपडेट आता है.

Also Read: ‘जेल भेजो या फांसी दो, पप्पू रुकेगा नहीं’; गिरफ्तारी के बाद सांसद ने किया पोस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन