पंचशील को हरा बीएचपीसीएल सुपर लीग में

Published at :17 May 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
पंचशील को हरा बीएचपीसीएल सुपर लीग में

बीएचपीसीएल ने पंचशील सीसी को नौ विकेट से हरा कर पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सुपर लीग में प्रवेश कर लिया.

विज्ञापन

पटना़ बीएचपीसीएल ने पंचशील सीसी को नौ विकेट से हरा कर पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सुपर लीग में प्रवेश कर लिया. पूल ए से जीएसी और बीएचपीसीएल सुपर लीग में स्थान पक्का किया है. पूल ए में जीएसी की टीम 12 अंक लेकर टॉप पर रही. तीन टीम बीएचपीसीएल, कमला नेहरु क्रिकेट क्लब और पंचशील क्रिकेट क्लब के 8-8 अंक थे पर बेहतर नेट रन रेट के आधार पर बीएचपीसीएल ने सुपर लीग का टिकट कटाया. बीएचपीसीएल और पंचशील के मुकाबले के हीरो सिद्धांत विजय रहे. विजय ने नाबाद 84 रन की पारी खेली और 1 विकेट भी लिया. ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस पंचशील सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 33.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाये. पार्थ ने 28, आदित्य शिवम ने 13, अभिषेक कुमार ने 38, विकास कुमार ने 18, आदित्य कुमार ने 16, राजकुमार सिंह ने 15 और साकेत ने 16 रन की पारी खेली. बीएचपीसीएल की ओर से कप्तान अंकेश ने तीन, मुकेश कुमार शर्मा ने चार और सौरभ तिवारी ने दो विकेट लिये. सिद्धांत विजय को एक विकेट मिला. जवाब में 16.1 ओवर में 1 विकेट पर 156 रन बना कर बीएचपीसीएल ने मैच को जीत लिया. सिद्धांत विजय ने 49 गेंद में 7 चौके व 5 छक्के की मदद से नाबाद 84, यशस्वी शुक्ला ने 26 गेंद में 8 चौके व 1 छक्का की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली.

संक्षिप्त स्कोर :

पंचशील सीसी – 33.1 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट, पार्थ 28, आदित्य शिवम 13, अभिषेक कुमार 38, विकास कुमार 18, आदित्य कुमार 16, राजकुमार सिंह 15, साकेत 16, अंकेश 3/26, मुकेश कुमार शर्मा 4/23, सौरभ तिवारी 2/41, सिद्धांत विजय 1/17. बीएचपीसीएल – 16.1 ओवर में 1 विकेट पर 156 रन, सिद्धांत विजय नाबाद 84, अभिलाष कुमार 23, यशस्वी शुक्ला नाबाद 43.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन