ePaper

होम स्टे, पैकेज व ग्रामीण टूरिज्म करायेंगे पैक्स

Updated at : 24 May 2025 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
होम स्टे, पैकेज व ग्रामीण टूरिज्म करायेंगे पैक्स

पर्यटन क्षेत्र में सहकारी समितियों की भूमिका को लेकर सहकारिता सचिव धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पटना कार्यालय में बैठक की.

विज्ञापन

पटना. पर्यटन क्षेत्र में सहकारी समितियों की भूमिका को लेकर सहकारिता सचिव धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पटना कार्यालय में बैठक की. इसमें राजगीर व बोधगया क्षेत्र के पैक्सों तथा मगध प्रमंडल में गठित विपणन सहयोग संघ के अध्यक्षों के साथ वार्ता की गयी. पर्यटन के क्षेत्र में समितियों द्वारा कार्य किये जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई. होम स्टे, पैकेज टूरिज्म, ग्रामीण टूरिज्म, यातायात सेवाएं, गाइड एंड ट्रेनिंग से संबंधित विषयों पर स्थानीय पैक्सों द्वारा योजना बतायी गयी. सहकारिता सचिव ने कहा कि अगर आवश्यकता होगी तो नयी समितियों का भी गठन किया जा सकता है. मौके पर इनायत खान निबंधक, सहयोग समितियां, अभय कुमार सिंह अपर सचिव, ललन कुमार शर्मा, संयुक्त निबंधक (पणन), सहयोग समितियां समेत मगध, पटना एवं दरभंगा प्रमंडल के साथ 25 से ज्यादा समितियों के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन