स्टेज पर भरी मांग, अब घर वालों ने ठुकराया! ऑर्केस्ट्रा डांसर आरती बोली-'मैं अब सिर्फ गुलशन के साथ रहूंगी'

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :19 Feb 2025 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
orchestra dancer arti news| Bihar News: Dead body of an elderly man found hanging from a tree in Muzaffarpur

आरती और गुलशन की तस्वीर

Bihar News: नालंदा में बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा के दौरान एक युवक ने स्टेज पर चढ़कर डांस कर रही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब लड़की का कहना है कि गुलशन ने मुझसे शादी की है और मैं हर हाल में उसके साथ रहूंगी. वहीं, आरती के परिवार वालों ने उसे घर से निकाल दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नालंदा में बसंत पंचमी के दिन ऑर्केस्ट्रा स्टेज पर डांस के बीच एक युवक ने डांसर की मांग में सिंदूर भर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लेकिन इस वायरल वीडियो के बाद अब लड़की आरती और उसके परिवार में विवाद गहरा गया है.

‘गुलशन ने नशे में भरी मांग, अब लापता’- आरती

18 वर्षीय आरती का कहना है कि गुलशन ने शराब के नशे में यह हरकत की. लेकिन, अब वह मुझसे कन्नी काट रहा है. पहले तो उसने फोन पर बात की लेकिन अब वह परिवार के दबाव में गायब हो गया है. आरती ने साफ कहा, ‘उसने मेरी मांग भरी है, अब मैं हर हाल में उसी के साथ रहूंगी.’

मां ने तोड़ा रिश्ता, कहा- ‘बेटी को महंगे शौक हैं’

आरती की मां इस रिश्ते से बेहद नाराज हैं. उनका कहना है, ‘वह अपना नाम भी गलत बता रही है. शुरू से ही उसे महंगे सामान का शौक था. हमने बहुत समझाया, लेकिन वह घर छोड़कर चली गई.’ मां ने बताया कि आरती पहले भी कई बार घर से भाग चुकी थी, लेकिन हर बार लौट आती थी.

‘अब घर में भी जगह नहीं’- आरती

वहीं आरती का कहना है कि ऑर्केस्ट्रा में डांस करने की वजह से पहले से ही घरवाले नाराज थे. लेकिन, अब वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने घर से निकाल दिया है. उसने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब कहां जाऊं.’

Also Read: बिहार में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां! ऑर्केस्ट्रा में शराब की बोतल संग युवक के ठुमके का वीडियो वायरल

वीडियो में क्या था?

वायरल वीडियो में आरती काले कपड़ों में स्टेज पर डांस कर रही थी. तभी एक युवक स्टेज पर पहुंचा, उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और फिर गमछे से उसका सिर ढंक दिया. वीडियो में आरती पहले हल्का विरोध करती दिखी लेकिन फिर मुस्कुराने लगी. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे “चट मंगनी, पट ब्याह” बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं, “अब देखना होगा कि यह प्यार सच्चा है या बस एक तमाशा!”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन