36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बिहार: पांच महीने में 45000 से ज्यादा गंभीर आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई

बिहार में गंभीर मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी में वज्र कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. 2022 की तुलना में 2023 के पहले पांच महीने में 69 फीसदी अधिक गिरफ्तारियां हुई. हर महीने औसतन 9078 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये.

बिहार में गंभीर प्रकृति के अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन प्रहार के तहत ”वज्र” कंपनियां गठित की गयी हैं. इन कंपनियों ने 2023 के पहले पांच महीनों (जनवरी से मई) में हत्या, पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामलों के 45394 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. यह आंकड़ा पिछले साल यानि 2022 में वज्र टीम द्वारा इसी अवधि में की गयी 26826 गिरफ्तारी की तुलना में 69% अधिक है. 2022 के पहले पांच महीने की औसत मासिक गिरफ्तारी 5365 थी, जो 2023 के पहले पांच महीने में मासिक 9078 रही. इस पांच महीने में 1172 आग्नेयास्त्र और 5742 कारतूस भी बरामद किये गये.

पुलिस पर हमला के 1348 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि सभी जिलों में वज्र की 92 कंपनियां गठित हैं. इन कंपनियों ने हत्या के मामलों के 2034 आरोपितों, हत्या के प्रयास मामलों के 6952 आरोपितों और पुलिस पर हमला करने के मामलों में 1348 आरोपितों की गिरफ्तारी की है. एससी-एसटी अधिनियम के तहत पहले तीन माह में औसतन 650 के साथ कुल 2795 आरोपितों को पकड़ा गया. इसके साथ ही अन्य मामलों में 32265 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

2023 के पहले पांच महीने में 69 फीसदी अधिक गिरफ्तारियां

बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि गंभीर मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी में वज्र कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. 2022 की तुलना में 2023 के पहले पांच महीने में 69 फीसदी अधिक गिरफ्तारियां हुई. हर महीने औसतन 9078 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये.

Also Read: बिहार बोर्ड के स्टूडेंट्स को एप पर मिलेगी सभी जानकारी, BSEB ने लॉन्च किया मोबाइल एप

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें