बैंकों की लापरवाही से मात्र 28 फीसदी लक्ष्य
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Feb 2020 5:50 AM
बैंकों की लापरवाही और ढीले रवैये की वजह से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का निर्धारित लक्ष्य का अब तक केवल 28 फीसदी ही हासिल किया जा सका है.
पटना : बैंकों की लापरवाही और ढीले रवैये की वजह से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का निर्धारित लक्ष्य का अब तक केवल 28 फीसदी ही हासिल किया जा सका है. शत-प्रतिशत लक्ष्य को पाने के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए केवल एक माह बाकी रह गया है. रोजगार सृजन की धीमी रफ्तार का खुलासा उद्योग मंत्री श्याम रजक की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में हुई.
उन्होंने बैंकों को दो टूक कहा कि 15 मार्च तक 100 फीसदी लक्ष्य का टारगेट तय करें. उन्होंने कहा कि अगर बैंक अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो उन पर एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम तथा अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
शुक्रवार को उद्योग विभाग के सभाकक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक बैंकों महाप्रबंधकों और विभागीय अफसर मौजूद रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा बैंकवार व जिलेवार की गयी. रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य का भौतिक लक्ष्य 4943 निर्धारित है.
14828 लाख रुपये मार्जिन मनी का लक्ष्य है. इस लक्ष्य के विरूद्ध 18684 आवेदन पत्रों को जिला टास्क फोर्स के अनुमोदन के बाद जिला उद्योग केंद्र बैंकों को भेज चुके हैं. इसमें से मात्र 1640 आवेदकों का ऋण स्वीकृत किया गया है. जिसमें 5303.00 लाख ही बतौर मार्जिन मनी स्वीकृत किये गये. बैठक में बताया गया कि 1393 इकाई को 4263 लाख रुपये की मार्जिन मनी दी जा चुकी है.
मुख्यमंत्री एससी-एसटी एवं मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ी जाति उद्यमी योजना
उद्योग मंत्री रजक ने इस योजना में बक्सर, जहानाबाद, गया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मधुबनी के प्रगति पर असंतोष जताया. उन्होंने आदेश दिया कि अगर 6 मार्च अपेक्षित प्रगति नहीं हुई, तो संबंधित महाप्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ी जाति उद्यमी योजना का शुभारंभ जल्दी ही किया जायेगा. बैठक में उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल, उद्योग निदेशक पंकज कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक रविंद्र प्रसाद एवं अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










