कचरा उठाने के लिए नगर निगम के पास हर तीन में से एक वाहन खराब

Updated:
विज्ञापन
कचरा उठाने के लिए नगर निगम के पास हर तीन में से एक वाहन खराब

पटना नगर निगम अब नये कचरा वाहनों की खरीद की तैयारी में है. 15 दिसंबर को बैठक होगी

विज्ञापन

पटना.

पटना नगर निगम अब नये कचरा वाहनों की खरीद की तैयारी में है. 15 दिसंबर को होने वाली 18वीं सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जायेगा. डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर निगम ने सभी अंचलों को मिलाकर शहर को 375 सेक्टर में बांटा है. साथ ही, सेक्टर के अनुसार कचरा वाहनों को तैनात किया गया है. परंतु, निगम के वाहनों के खराब होने से समय पर पहुंचने में भी दिक्कतें होती है. क्योंकि, लंबे समय से नये वाहनों की खरीद नहीं होने के कारण कई वाहन जर्जर हो चुके हैं. बता दें कि निगम के पास कुल 523 कचरा वाहन हैं. इसमें 327 ही चलने लायक हैं. जबकि, 196 यानि करीब 37 फीसदी वाहन चलने लायक नहीं हैं. कई कचरा वाहनों में न तो नंबर प्लेट है और न ही बॉडी की स्थिति ठीक है, जिससे सड़कों पर चलते समय कचरा गिरता रहता है.

373 क्लोज टिपर वाहन में 184 ही चलने लायक

नगर निगम के पास कुल 373 क्लोज टिपर वाहन हैं, जिनमें से केवल 184 ही चलने लायक बचे हैं. इसके अलावा 150 सीएनजी क्लोज टिपर वाहन हैं, जिनमें 143 वाहन ही उपयोग में हैं. सीएनजी वाहन में केवल सात ही चलने लायक नहीं है. नूतन राजधानी और पाटलिपुत्र अंचल को 80-80 सेक्टर में बांटा गया है. जबकि, पाटलिपुत्र अंचल में आधे से अधिक क्लोज टिपर वाहन खराब हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन