ePaper

10 जनवरी को मिलेगा नर्सरी का फॉर्म

Updated at : 07 Dec 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
10 जनवरी को मिलेगा नर्सरी का फॉर्म

शहर के अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडर गार्टेन स्कूल में सत्र 2026-27 में केवल नर्सरी में ही एडमिशन लिया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना शहर के अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडर गार्टेन स्कूल में सत्र 2026-27 में केवल नर्सरी में ही एडमिशन लिया जायेगा. इस बार नर्सरी का एडमिशन फॉर्म केवल 10 जनवरी को ही स्कूल काउंटर पर मिलेगा. एडमिशन फॉर्म 10 जनवरी को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक ही मिलेगा. नर्सरी के एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र अप्रैल 2026 तक तीन से चार वर्ष के बीच होना चाहिए. 10 जनवरी को ही अभिभावकों को फॉर्म भर कर स्कूल में जमा करना होगा. वहीं लोयोला में नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म भी स्कूल की वेबसाइट loyolamontessoripatna.in और loyolapatna.edu.in पर जारी किया जायेगा. नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 19 दिसंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है. लोयोला माउंटेसरी में नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक तीन से चार वर्ष होना चाहिये. वहीं एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र चार से पांच वर्ष तक होना चाहिये. नर्सरी और एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. इसके अलावा शहर के गांधी मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च स्कूल में एडमिशन फॉर्म 20 दिसंबर से मिलेगा. यहां एलकेजी से कक्षा पांचवीं में एडमिशन के लिए फॉर्म जारी किया जायेगा. एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में जारी किया जायेगा. क्राइस्ट चर्च में एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 से 1200 रुपये होगी. डीएवी बीएसइबी में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म 15 जनवरी को जारी किया जायेगा. यहां फॉर्म की कीमत 500 रुपये होगी. यहां नर्सरी में एडमिशन के लिए 31 मार्च 2026 तक बच्चे की उम्र तीन वर्ष, एलकेजी में एडमिशन के लिए चार वर्ष और यूकेजी में एडमिशन के लिए पांच वर्ष उम्र होना चाहिये. इसके अलावा संत डोमेनिक सैवियोज हाइ स्कूल में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी का एडमिशन फॉर्म 10 दिसंबर को जारी किया जायेगा. फॉर्म की कीमत 1000 रुपये होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन