प्रगति यात्रा के तहत नीतीश कुमार पहुंचे वैशाली, सियासी सवाल पर कही ये बात

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार (File)

Nitish Kumar: वैशाली में जीविका दीदी से बात करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका के तहत सबको ट्रेनिंग दी जाती है और उनको काम करने का अवसर दिया जाता है. यह सब कितना अच्छा हो गया है.

विज्ञापन

Nitish Kumar: पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान सोमवार को वैशाली पहुंचे. वैशाली को उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान उन्होंने जीविका दीदी से मुलाकात की और उनके काम की खूब सराहना की है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बिहार में चल रहे सियासी कयासों पर दो टूक जवाब दे दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उ सब अब संभव नहीं है

राजद की ओर से आ रहे बयानों पर जब पत्रकारों ने उनसे सियासी सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ते हुए कहा, “हमको इससे क्या लेना देना है. हम शुरू से जो काम किए और जो हमलोगों के साथ रहे, लेकिन एक गो गलती हमरा पर्टिया वाला दो जगह कर दिया था, तो उसको तो हम्हीं हटा दिए न.. कि उ सब संभव नहीं है, जहां से हम सही थे. हमको मुख्यमंत्री पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया था, हमको कितना मानते थे.”

जीविका ने बदली महिलाओं की जिंदगी

सीएम ने कहा कि अब महिलाएं बहुत अच्छे तरीके से बोलने लगी हैं, पहला कुछ नहीं बोलती थीं. यहां तो पहले स्वयं सहायता समूह था ही नहीं. जीविका का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि देश में और जगह था, इसके हिसाब से हमने नामकरण किया जीविका. जिसके बाद केंद्र ने पूरे देशभर में उसको कह दिया आजीविका और हम जीविका दीदी कहते हैं. कितनी बड़ी संख्या में हो गई हैं. हमलोग लगातार कही भी जाते हैं तो देखते हैं. अब इसको शहरी क्षेत्र में भी शुरू कर दिए हैं. अब जरा देख लीजिए, महिलाएं पहले कहां उतना बढ़िया दिखती थीं और अब कितना बढ़ियां से रहती हैं.

Also Read: नीतीश कुमार की यात्राएं-3 : गांव को बताया था नये बिहार का माडल, पहली प्राथमिकता में था ये काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन