पटना में ट्रैफिक की नई गाइडलाइन जारी, NH 139 पर भारी वाहनों के लिए ये सख्त नियम लागू
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Feb 2025 11:06 AM
ट्रकों की कतार
Patna Traffic Route: पटना ट्रैफिक पुलिस ने ओल्ड और न्यू NH 139 को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. जिसके तहत बड़े वाहनों के परिचालन में कई अहम बदलाव किए गए हैं. जिसकी जानकारी आपको विस्तार से इस खबर में मिलेगी.
Patna Traffic Route: पटना ट्रैफिक पुलिस ने ओल्ड और न्यू NH 139 को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. जिसके तहत बड़े वाहनों के परिचालन में कई अहम बदलाव किए गए हैं. यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद लिया गया. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने सोमवार को इस गाइडलाइन की पुष्टि की.
ओल्ड NH 139 पर बड़े ट्रकों की नई व्यवस्था
ओल्ड NH 139, जो नौबतपुर आरओबी के नीचे से एम्स गोलंबर, फुलवारी शरीफ और अनीसाबाद की तरफ जाती है, वहां बालू और गिट्टी लदे ट्रकों का परिचालन अब प्रतिबंधित कर दिया गया है. पटना शहरी क्षेत्र के चालान वाले ट्रकों को नौबतपुर ओल्ड NH-139 में एंट्री की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें चालान दिखाना होगा.
वहीं, इन ट्रकों को नौबतपुर आरओबी के नीचे से दाहिने मुड़कर बेलदारी चक के लिए डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा, पटना शहरी क्षेत्र में इन ट्रकों को एम्स गोलंबर पर दिन के समय रोका जाएगा, जहां वे कतारबद्ध तरीके से सिंगल लेन में खड़े रहेंगे.
न्यू NH 139 के लिए नई गाइडलाइन
न्यू NH 139 पर बड़े वाहनों का प्रवेश अब नौबतपुर आरओबी के नीचे से पटना शहर की ओर नहीं किया जाएगा. यह मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए खुलेगा. सभी बड़े वाहनों को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही बेलदारी चक से गौरीचक और संपतचक होते हुए मसौढ़ी मोड़ की ओर जाने की अनुमति होगी. गांधी सेतु के लिए प्रवेश की संख्या भी निर्धारित की जाएगी, ताकि मसौढ़ी मोड़ और जीरोमाइल पर अत्यधिक दबाव न पड़े.
इस नई गाइडलाइन से पटना शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने की कोशिश की जा रही है. ट्रैफिक पुलिस ने इन परिवर्तनों को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे शहर में वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










