नेपाल में राजशाही समर्थक आंदोलन तेज, बिहार-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Indo-Nepal-Border

Nepal Border: भारत नेपाल के साथ लगभग 1,751 किलोमीटर लंबी अंतरर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है. इसमें बिहार की 601 किलोमीटर उत्तरी सीमा नेपाल के साथ साझा होती है. बिहार के जिन जिलों की सीमा नेपाल से लगती है, वहां की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वे भी निगरानी बनाये रखें.

विज्ञापन

Nepal Border: पटना. नेपाल में राजशाही के समर्थन में बढ़ते आंदोलनों के चलते बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है. राजशाही समर्थक समूहों के प्रदर्शन का असर भारतीय क्षेत्रों पर न पड़े इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार एहतियात बरत रही है. भारत नेपाल के साथ लगभग 1,751 किलोमीटर लंबी अंतरर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है. इसमें बिहार की 601 किलोमीटर उत्तरी सीमा नेपाल के साथ साझा होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नेपाल पर सुरक्षा बलों की नजर

बिहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा क्षेत्रों में गश्त को बढ़ा दिया है. केंद्रीय सुरक्षा बल के एक आला अधिकारी ने अनौपचारिक बातचीत में प्रभात खबर को बताया कि नेपाल के अंदर जो कुछ हो रहा है, उस पर हमारी नजर है. वहां की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चौकसी की जा रही है और नाकों पर सुरक्षा बढ़ायी गयी है़ सभी को सतर्क रहने को कहा गया है़ बुधवार को इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) के डायरेक्टर तपन डेका ने लखनऊ में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

आंदोलन से सीमा पर व्यापार हुआ प्रभावित

पुलिस के आला अधिकारियों की इस बैठक में उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया था. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से मदद लेने की बात कही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में चल रहे आंदोलनों की वजह से सीमा पर व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. बिहार के जिन जिलों की सीमा नेपाल से लगती है, वहां की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वे भी निगरानी बनाये रखें.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन