ePaper

नीलम देवी और कुसुम देवी को आज विधान सभा में दिलायी गई शपथ, अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित रहे ये शामिल

Updated at : 22 Nov 2022 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
नीलम देवी और कुसुम देवी को आज विधान सभा में दिलायी गई शपथ, अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित रहे ये शामिल

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बिहार विधान सभा के 'वाचनालय' में दो नवनिर्वाचित विधान सभा सदस्य कुसुम देवी और नीलम देवी को शपथ दिलायी. कुसुम देवी गोपालगंज सीट से तो नीलम देवी मोकामा सीट पर जीत दर्ज कर आई हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार के दो विधानसभा सीट मोकामा और गोपालगंज पर कुछ दिन पहले उपचुनाव हुए थे. मोकामा सीट से राजद प्रत्याशी नीलम देवी और गोपालगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने जीत दर्ज की थी. आज इन दोनों नए सदस्यों को शपथ दिलायी गई. मोकामा सीट से नीलम देवी और गोपालगंज सीट से कुसुम देवी ने शपथ ली. इस सामारोह में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री शामिल रहे.

ये रहे शामिल

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बिहार विधान सभा के ‘वाचनालय’ में दो नवनिर्वाचित विधान सभा सदस्य कुसुम देवी और नीलम देवी को शपथ दिलायी. इस सामारोह में बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वे, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री शामिल रहे.

BJP और RJD में रहा टक्कर

बता दें कि मोकामा और गोपालगंज सीट पर कुछ दिन पहले उपचुनाव हुए थे. मोकामा सीट से जीते अनंत सिंह की सदस्यता रद्द हो गई थी. इसके अलावा गोपालगंज सीट से जीते सुभाष सिंह की देहांत हो गई थी. इस वजह से इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हुए थे. मोकामा सीट पर राजद के टिकट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और बीजेपी के टिकट से सूरजभान के भाई की पत्नी सोनम देवी के बीच कड़ी टक्कर रहा. वहीं, गोपालगंज सीट पर बीजेपी के टिकट से स्व. सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी और राजद के टिकट से मोहन प्रसाद गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर रहा. वहीं, इस उपचुनाव में मोकामा से नीलम देवी और गोपालगंज सीट से कुसुम देवी ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन