द्रौपदी मुर्मू का बिहार आगमन कल, राष्ट्रपति चुनाव के लिए मांगेंगी समर्थन, भाजपा ने जोर-शोर से की तैयारी

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंलवार को पटना आने वाली हैं. उनके आगमन को लेकर पटना में बिहार भाजपा जोर-शोर से तैयारी कर रही है. पटना के होटल मौर्या में कार्यक्रम होना है.
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) मंगलवार यानी 5 जुलाई को बिहार दौरे पर रहेंगी. द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर पटना में बिहार भाजपा की महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बैठक की. इस बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश वर्मा और शंभू सिद्धार्थ भी मौजूद रहे. महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने भी बैठक में हिस्सा लिया.
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार आने वाली हैं. सोमवार को उन्होंने झारखंड का दौरा किया है जहां भाजपा के सांसद व विधायकों से उन्होंने मुलाकात की. द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को पटना होगा.
पटना में एक कार्यक्रम रखा गया है जहां वो राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी और अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी. उनके इस कार्यक्रम की तैयारी में भाजपा जोर-शोर से जुटी है. कार्यक्रम की जिम्मेदारी बिहार सरकार के श्रम एवं संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा को सौंपा गया है.
Also Read: Bihar: जनता दरबार में अपराध व जमीन के
मामले सुनकर चौंके सीएम नीतीश कुमार, डीजीपी को लगाया फोन
जानकारी के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से मंगलवार सुबह पटना पहुंचेंगी. यहां से वो हार्डिंग रोड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर सकती हैं. जिसके बाद वो गांधी मैदान के पास होटल मौर्या जाएंगी. यहीं पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम रखा गया है. एनडीए के घटक दल के नेताओं के साथ भी उनकी मुलाकात होगी. एनडीए के सांसद व विधायक के साथ वो बैठक भी करेंगी. इसके बाद वो दिल्ली लौटेंगी.
बता दें कि देश को जल्द ही नया राष्ट्रपति मिलने वाला है. एनडीए की ओर से भाजपा ने झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रत्याशी बनाये गये हैं. द्रौपदी मुर्मू को बिहार में एनडीए के सभी घटक दलों ने खुलकर साथ दिया है जबकि मुख्य विपक्षी दल राजद उनके खिलाफ खड़ी है. राजद विपक्ष के प्रत्याशी को वोट करेगा.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




