बूथों पर साजिशन काटे गये हिंदू वोटरों के नाम : गिरिराज

केंद्रीय कपड़ा मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’कराये जाने का बड़ा आरोप लगाया है.
संवाददाता, पटना केंद्रीय कपड़ा मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’कराये जाने का बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिहार, बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लोकसभा चुनाव के दौरान साजिश कर हर बूथ पर हिंदुओं के 40 से 50 वोट काटे गये, जबकि मुस्लिम बूथों पर उनकी संख्या दोगुनी तक कर दी गयी. उन्होंने इसके पीछे टुकड़े टुकड़े गैंग के साजिश की बात कही. श्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग और सभी राज्य निर्वाचन आयोग 2014 से लेकर 2024 तक के सभी बूथों पर मतदाताओं की बढ़ी संख्या का तुलनात्मक अध्ययन करे तो स्थिति साफ हो जायेगी. शनिवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू मतदाता वोट करने से वंचित रह गये, क्योंकि उनके नाम काट दिये गये थे. यह कोई एक प्रदेश का मामला नहीं है. बिहार का बेगूसराय संसदीय क्षेत्र और झारखंड का राजमहल विधानसभा इसका एक मॉडल रहा. राजमहल के एक बूथ पर 2019 में 672 मतदाता थे, जबकि 2024 में इस बूथ पर 1461 मतदाता हो गये और एक बूथ को दो बूथों में बदल दिया गया. उन्होंने कहा कि वे बिहार में इसको लेकर सभी बूथों का सर्वे करवा रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट भी आने लगी है. इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा भी मौजूद रहे.यूपी में कांवरिया पथ पर नाम लिखे जाने के विवाद पर उन्होंने कहा कि राज्य अपनी व्यवस्था और अनुशासन के लिए तात्कालिक नियम लगाती है. कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने भी हर प्रतिष्ठान को अपनी पहचान उजागर करने का निर्देश दिया था, लेकिन उस पर तो कोई हंगामा नहीं हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




