िबहटा में बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
िबहटा में बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या

थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में गुरुवार की देर रात 75 वर्षीय बुजुर्ग मनक साव की नशे में धुत कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिहटा. थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में गुरुवार की देर रात 75 वर्षीय बुजुर्ग मनक साव की नशे में धुत कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल मनक साव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. पटना एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की रात कुछ बदमाश युवकों ने शराब के नशे में उन्हें बेरहमी से पीटा. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार हैं. बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मनक साव की मौत लाठी-डंडों से पीटे जाने के कारण हुई है. शरीर पर कई गंभीर जख्म के निशान हैं.. मृतक के परिजनों की ओर से थाने में हत्या की लिखित शिकायत करते हुए दो लोगों को नामजद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन