बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार, जानिए तारीख

25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 16 फरवरी को 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए जायेंगे. सोमवार को राज्य के 38 जिलों के मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजना किया जाएगा. इसके बाद महिलाओं को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि भी दी जाएगी.
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 25 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से 25 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपए भेजे जायेंगे. इस दौरान कुल 2500 करोड़ रुपए डीबीटी के जरिए लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जायेंगे.
जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 9.45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे. इसे लेकर जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा. सभी 38 जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
इस तरह दी जाएगी 2 लाख रुपए की सहायता राशि
बिहार में महिलाएं सेल्फ डिपेंडेंट बने और खुद का रोजगार शुरू कर सके, इसके लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन्हें सहायता राशि दी जा रही है. पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं. इसके बाद सरकार 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि भी देगी. पहले फेज में 10 हजार रुपए दिए गए. दूसरे फेज में महिलाओं को 20 हजार, तीसरे में 40 हजार, चौथे फेज में 80 हजार और पांचवें और आखिरी फेज में 60 हजार रुपए की राशि दी जायेगी.
2 लाख रुपए देने से पहले किया जाएगा आकलन
जानकारी के मुताबिक, पहले फेज में दिए गए 10 हजार रुपए के उपयोग का आकलन किया जाएगा. यह जिम्मेदारी ग्राम संगठन की होगी. देखा जायेगा कि राशि से दुकान या व्यवसाय शुरू हुआ या नहीं. यह भी देखा जायेगा कि व्यवसाय को लेकर रुचि कैसी है. ग्राम संगठन रिपोर्ट ब्लॉक लेवल पर भेजेगा. इसी के आधार पर आगे की राशि जारी करने का निर्णय लिया जायेगा. इससे पहले 10-10 हजार रुपए देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
Also Read: बिहार में मिनी चुनाव का ऐलान, 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को पड़ेंगे वोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




