बिहार में मिनी चुनाव का ऐलान, 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को पड़ेंगे वोट

Updated at : 14 Feb 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Pacs-chunav-Bihar

सांकेतिक फोटो

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में चुनावी बिगुल बज गया है. 18 मार्च को वोटिंग और गिनती दोनों होगी. नामांकन 6 मार्च से शुरू होगा. इसमें महिलाओं और रिजर्व्ड क्लास के लिए स्पेशल सीटों का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन

Bihar PACS Election: बिहार में पैक्स चुनाव की तारीख तय कर दी गई है. इलेक्शन कमेटी ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि दो दर्जन जिलों के कुल 436 पैक्सों में 18 मार्च को मतदान होगा. उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी और नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव और परिणाम एक ही दिन में साफ हो जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया 6 और 7 मार्च से शुरू होगी. इसके बाद 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटनी होगी. 11 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है. 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा.

क्या होगा नियम

मैनेजमेंट कमिटी के पदों में आरक्षण का भी प्रावधान है. एससी-एसटी के लिए दो सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए दो और अति पिछड़ा वर्ग के लिए दो सीटें आरक्षित रहेंगी. इन आरक्षित सीटों में भी आधी यानी 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए तय की गई हैं.

जिन जिलों में चुनाव होना है उनमें अररिया, औरंगाबाद, कटिहार, कैमूर, खगड़िया, जहानाबाद, दरभंगा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, लखीसराय, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल शामिल हैं. इन जिलों के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों के पैक्सों में मतदान कराया जाएगा.

कहां कितने पैक्सों पर चुनाव

सबसे ज्यादा पैक्स अररिया में 70 सीट, मधुबनी में 69 और भागलपुर में 64 पैक्सों में वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा सीवान में 37, कटिहार में 22, सुपौल में 21 और सारण में 20 पैक्सों में वोट डाले जाएंगे. खगड़िया और बांका में दो-दो, जबकि मुजफ्फरपुर में सिर्फ एक पैक्स में चुनाव होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तैयारी शुरू

पैक्स विलेज इकॉनमी की एक अहम कड़ी मानी जाती है. किसानों को कर्ज, खाद-बीज और अन्य सुविधाएं दिलाने में इनकी बड़ी भूमिका होती है. ऐसे में इन चुनावों को लोकल लेवल पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गांवों में इन समितियों के जरिए ही कई योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचता है.

चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जाए. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का भी इंतजाम किया जाएगा.

एक ही दिन मतदान और मतगणना होने से परिणाम को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : बिहार में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, केंद्र ने दी 2135 करोड़ की मंजूरी, देखिये नाम

इसी साल मोतिहारी और चकिया में शुरू होगा चीनी मिल का काम, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन