विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे मंत्री रामकृपाल यादव, मॉडल स्कूल के विकास पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

रामकृपाल यादव का स्वागत करतीं स्कूली छात्राएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मॉडल स्कूल के विकास, आधुनिक सुविधाओं और छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई.

विज्ञापन

Patna News : खगौल में गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय सह सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री एवं दानापुर के विधायक रामकृपाल यादव ने की. बैठक में विद्यालय के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में प्रधानाध्यापक सह सदस्य सचिव त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. शिक्षकों और समिति के सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे, जिन्हें विद्यालय विकास अनुश्रवण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मॉडल स्कूल का दर्जा मिलने पर जताया आभार

मंत्री रामकृपाल यादव ने विद्यालय को मॉडल स्कूल का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल स्कूल बनने से क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा. उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया.

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

मंत्री ने कहा कि विद्यालय आने-जाने में छात्रों को होने वाली कठिनाइयों सहित अन्य समस्याओं से शिक्षा विभाग को अवगत कराया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने एनजीओ गरिमा गृह से जुड़े मुद्दे पर भी जिला प्रशासन से सकारात्मक पहल का आश्वासन मिलने की जानकारी दी.

एनसीसी कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बैठक के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मंत्री रामकृपाल यादव का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया. इसका नेतृत्व एनसीसी अधिकारी रंजीत कुमार ने किया. कार्यक्रम के अंत में उच्च माध्यमिक शिक्षक कमलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमन कुमार चंद्रवंशी, आशुतोष श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : बिहार में 9500+ असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर होगी भर्ती, 211 कॉलेजों का रोस्टर तैयार, जानिए कब शुरू होगी प्रक्रिया




आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन