बिहटा. जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों से मिले उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अम्हारा गांव में मेघा औद्योगिक पार्क में किसानों की गयी कई एकड़ जमीन के मुआवजे को लेकर आंदोलनकारी किसानों से मिलने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा पहुंचे.
विज्ञापन
प्रतिनिधि,बिहटा
आपके शहर में
विज्ञापन
शनिवार को बिहटा नगर परिषद के अम्हारा गांव में मेघा औद्योगिक पार्क में किसानों की गयी कई एकड़ जमीन के मुआवजे को लेकर आंदोलनकारी किसानों से मिलने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा पहुंचे. साथ ही वही प्रखंड के विभिन्न गांव के आंदोलनकारी किसानों के साथ मंत्री नीतीश मिश्रा ने बैठक भी की. बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सनी कुमार ने की. किसान आंदोलन के संयोजक ऋषांक राज ने मंत्री नीतीश मिश्र को किसान से जुड़े तमाम मुद्दे की जानकारी दी. मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि किसानों का आंदोलन जायज है. तमाम जानकारी मैंने लिया. चुनाव समाप्त होने के बाद एक बार फिर किसानों से मुलाकात करूंगा और जो भी प्रयास मेरे तरफ से होगा, वह किया जायगा. क्योंकि जो भी बिहार सरकार के नियम के अनुसार मुआवजा राशि मिलना है. वह इसके तहत कार्य किया जाएगा।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन