3.58 लाख लिये, 12 लाख की मांग, गमछे से गर्दन कस स्टांप पर जबरन लिखवाने का आरोप,केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

धनरूआ थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनरुआ में 3.58 लाख लेने के बाद 12 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित को बंधक बनाकर स्टांप पर जबरन लिखवाया गया.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी के धनरुआ थाना क्षेत्र में रुपये के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि पहले मोबाइल पर धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुलाया गया. इसके बाद रास्ते में बाइक रोककर गमछे से उसकी गर्दन कस दी गयी. जान से मारने की धमकी देते हुए स्टांप पेपर पर जबरन अपनी बात लिखवायी गयी. इस संबंध में रूपसपुर निवासी 43 वर्षीय रामदुलारे सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर धनरुआ पुलिस ने कांड संख्या 660/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पहले फोन कर दी धमकी, फिर रास्ते में घेरा

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, चिरैयाटांड़ निवासी वीरेंद्र कुमार ने मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजकर रामदुलारे को मिलने के लिए बुलाया. आरोप है कि नहीं मिलने पर उसे बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी और लगातार फोन किया जाता रहा.

उसी दिन शाम करीब चार बजे रामदुलारे अपने गांव से डेरा जाने के दौरान अतरपुरा-तेल्हाड़ी के बीच पहुंचा. आरोप है कि वहां वीरेंद्र कुमार दो अज्ञात लोगों के साथ पहले से मौजूद था. बाइक रोकते ही दोनों अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और गमछे से उसकी गर्दन कस दी.

3.58 लाख रुपये लेने के बाद 12 लाख की मांग का आरोप

रामदुलारे ने पुलिस को बताया है कि उसने वीरेंद्र कुमार से 3 लाख 58 हजार रुपये लिये थे, जिसे वह चुका चुका है. इसके बावजूद आरोपित की ओर से सूद के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की गयी.

पीड़ित के अनुसार, इसके बाद स्टांप पेपर निकाला गया और उसे उस पर अपनी बात लिखने के लिए कहा गया. विरोध करने पर गमछे से उसकी गर्दन कसकर जान से मारने की धमकी दी गयी. भय के कारण उसने स्टांप पेपर पर आरोपित के कहे अनुसार लिख दिया.

10 दिनों में रुपये नहीं देने पर धमकी

पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने 10 दिनों के भीतर 12 लाख रुपये नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. शिकायत मिलने के बाद धनरुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन