ePaper

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला माले प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 23 Jul 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला माले प्रतिनिधिमंडल

भाकपा माले के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाकपा माले के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा.प्रतिनिधिमंडल में कुणाल , सांसद राजाराम सिंह, सांसद सुदामा प्रसाद और संजय शर्मा शामिल थे.प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के समक्ष इस प्रक्रिया में हो रही भारी अनियमितता, बहिष्करण की प्रवृत्तियों और गरीब, प्रवासी, दलित, अल्पसंख्यक व युवा मतदाताओं के बड़े पैमाने पर मताधिकार से वंचित किये जाने की आशंका को गंभीरता से उठाया. प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह एसआइआर से संबंधित सर्कुलर को तुरंत वापस ले और बिहार विधानसभा का चुनाव वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उपयोग में लायी गयी मतदाता सूची के ही अद्यतन संस्करण के आधार पर कराये .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन