Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक खत्म, कोर्डिनेशन कमेटी का नेतृत्व करेंगे तेजस्वी, जानें अंदर क्या- क्या बात हुई
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Apr 2025 5:46 PM
तेजस्वी यादव, कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम
Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर गुरुवार को महागठबंधन की पहली बैठक हुई. यह बैठक कई मायनों में अहम थी. तेजस्वी के सीएम फेस पर कांग्रेस की असहमति, कांग्रेस पर राजद नेताओं का पलटवार और पप्पू यादव की 100 सीट से अधिक की मांग की बीच बैठक में क्या चर्चा हुई आइये जानते हैं.
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पटना में महागठबंधन हुई. चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में शामिल दलों की यह पहली बैठक थी. इस बैठक में कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और वीआईपी पार्टी ने हिस्सा लिया. आरजेडी ऑफिस में महागठबंधन की बैठक दोपहर 2.15 बजे शुरू हुई. बैठक की शुरुआत में वाम दल सीपीआई और सीपीएम के नेताओं ने अपनी बात रखी. इसके बाद बाकी दलों के नेताओं ने अपना पक्ष रखा. सबसे अंत में तेजस्वी यादव बोले.
तेजस्वी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बैठक में सभी दलों ने आपसी सहमति से एक कोर्डिनेशन कमेटी बनाई है. कोर्डिनेशन कमेटी में सभी दलों के नेता रहेंगे. तेजस्वी यादव इस कमेटी का नेतृत्व करेंगे. कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.
कोऑर्डिनेशन कमेटी में होंगे 13 सदस्य, हर पार्टी से दो-दो
कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन की कोर्डिनेशन कमेटी में टोटल 13 सदस्य होंगे. इसमें हर पार्टी से दो-दो सदस्यों को शामिल किया जाएगा. यह कमेटी ही बिहार चुनाव को लेकर गठबंधन में सभी तरह के फैसले लेगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले तेजस्वी
महागठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद सभी नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद रहे. तेजस्वी ने मीटिंग के बाद कहा, “महागठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने बिहार के मुद्दों पर बात की. इसमें महिला, युवा, बुजुर्गों, पलायन, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. बिहार में कानून व्यवस्था खराब है. पुलिस की पिटाई हो रही है, महिलाओं से बर्बरता हो रही है. बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.”
कृष्णा अल्लावरू बोले- धांधली को रोकने पर चर्चा हुई
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया, “”जनता के मुद्दों के बीच जनता की आवाज बनकर मोदी जी, अमित शाह और सीएम नीतीश से सवाल करेंगे. कैंपेन की क्या रणनीति होगी, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम क्या होगा, घोषणा पत्र कंबाइंड कैसे बनेगा, जिलास्तर और प्रखंड स्तर पर कोआर्डिनेशन कैसे होगा, वोटर्स लिस्ट में धांधली जो होती है. इनकी रूपरेखा और मजबूती से इंप्लीमेंट करेंगे. कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है, जिसके नेतृत्व तेजस्वी जी करेंगे. हम जनता के बीच जाएंगे.”
इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला
हम मजबूती से गठबंधन के साथ हैं- वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बैठक के बाद कहा, “सबको एहसास है कि बिहार में कोई काम बिना पैसे के नहीं होता. हम लड़ाई लड़ने वाले हैं. हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि कैसे लड़ें. सब बीस साल पहले की बात करते हैं. एनडीए के लोग तरह-तरह का मैसेज देने का काम करते हैं. अगर मेडल देना हो तो सारे गलत काम करने का मेडल बीजेपी को मिलेगा. हम मजबूती से गठबंधन के साथ हैं. मजबूती से बिहार में सरकार बनाएंगे.”
इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










