भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में पुष्पांजलि एवं विचार संगोष्ठी आयोजित की गयी.
भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की
संवाददाता, पटना.
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में पुष्पांजलि एवं विचार संगोष्ठी आयोजित की गयी. आयोजन में सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि मात्र 14 वर्ष के अल्प राजनीतिक कार्यकाल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. स्वास्थ एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने डॉ मुखर्जी की रहस्यमय परिस्थिति में हुई संदिग्ध मौत की चर्चा करते हुए कहा कि आजाद भारत में देश की एकता और एकात्मकता के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पहला बलिदान था . गोष्ठी में प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, अरुण सिन्हा, जीवेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह, रीता कुशवाहा आदि ने भी अपने विचार रखे. डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने पौधारोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत वीर कुंवर सिंह पार्क में पौधा लगाकर की. इस मौके पर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन, अरुण सिन्हा, भिखूभाई दलसानिया आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




