Video: विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव का बड़ा दावा, कहा- हमारे रहते भाजपा सरकार नहीं बना सकती…

Updated:
विज्ञापन
lalu yadav
lalu yadav

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के सरकार बनाने के दावे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली चुनाव के नतीजों का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हमलोग के रहते भाजपा बिहार में ऐसे ही सरकार बना लेगी क्या?

विज्ञापन

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के सरकार बनाने के दावे पर तंज कसा है. पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली चुनाव के नतीजों का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा.’ बीजेपी के सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘ऐसे ही भाजपा सरकार बना लेगी? हमलोग के यहां रहते हुए? जनता अब बीजेपी वालों को अच्छे से जान चुकी है.’

बिहार की सियासत गरमाई

लालू यादव के इस बयान के बाद बिहार की सियासत और गरमा गई है. बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘लालू जी को अब हकीकत समझनी चाहिए. बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी अपनी सरकार बनाने में पूरी तरह से सक्षम है.’

Also Read: तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: ऐश्वर्या को चाहिए राबड़ी आवास जैसा घर, कार और ₹1.5 लाख महीना खर्च

चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज

बिहार में इस साल होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. एक ओर एनडीए (BJP-जदयू) अपनी जीत का दावा कर रही है, तो वहीं राजद और विपक्षी दल बीजेपी को घेरने में जुटी हुई है. ऐसे में लालू यादव के बयान से बिहार की चुनावी राजनीति में नया मोड़ आ सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन