Patna News : लड़की के नाम और फोटो से बनाई फर्जी आईडी, अश्लील पोस्ट से ब्लैकमेलिंग का आरोप
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2026 11:00 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Patna News : फर्जी अकाउंट के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है.
Patna News : (नीतीश सिंह) एक बदमाश द्वारा लड़की के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है. इस फर्जी अकाउंट के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है.
साइबर थाने में मामला दर्ज, कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. उसने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम और फोटो का उपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया है. लड़की के अनुसार, आरोपी ने फर्जी अकाउंट पर उसकी मां की एडिट की गई अश्लील तस्वीर भी पोस्ट की है. इसके साथ ही उसे सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज भेजकर ब्लैकमेल किया जा रहा है. आरोपी उस पर अश्लील तस्वीरें भेजने और आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बना रहा है.
पुलिक केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
लगातार हो रही इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पीड़िता पटना के रामकृष्ण नगर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है. गौरतलब है कि ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने की घटनाएं बढ़ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










