ePaper

Kumbh Rashifal: परिवार में खुशी बनी रहेगी, खर्च पर ध्यान दें, जानें कैसा बीतेगा नवंबर-दिसंबर का महिना

Updated at : 11 Nov 2022 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Rashifal: परिवार में खुशी बनी रहेगी, खर्च पर ध्यान दें, जानें कैसा बीतेगा नवंबर-दिसंबर का महिना

Kumbh Rashifal: आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल के अनुसार साल 2022 का आने वाला आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन

कुम्भ राशि- सभी लोग जानना चाहते है कि हमारे राशि पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ा है या अच्छा. आने वाला साल 2022 का आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा. मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना तो नहीं न पड़ेगा, इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से की आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल के अनुसार साल 2022 का आने वाला आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवन

साल 2022 का आखिरी दो माह सूर्यग्रहण चंद्रग्रहण तथा शुक्र के उदय होने से आपके पारिवारिक सुख शांति बना रहेगा. नवंबर माह के शुरुआत में पारिवारिक जीवन में कई तरह से उतार-चढ़ाव बनेगा. लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से सभी स्थिति सामान्य हो जाएगी. आप अपना पारिवारिक जीवन ठीक से चलाने का प्रयास करें. साथ ही उसमें सफल रहेंगे. आपका स्नेह प्रेम भरपूर बना रहेगा. भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, आपके कार्य क्षेत्र में आपको पूरा साथ देंगे. दूर की यात्रा में जा सकते है. कुटुम्ब का आना जाना लगा रहेगा. जिसे परिवार में खुशी बनी रहेगी. खर्च पर ध्यान दें. माता पिता का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी के लिए यह माह ठीक रहेगा. आपका व्यापार में जितना मेहनत करेंगे. उतना ही लाभ होगा. आपके काम की स्थिति ठीक रहेगा. माह के मध्य से व्यापार में कठिन मेहनत करना पड़ेगा. नये निवेश में बचे. बड़े काम अगर मिले तो निवेश कर सकते है वह काम धीरे -धीरे करें तो सफल हो जायेगा. व्यापार आपके पारिवारिक साझा में करें तो सफल रहेंगे. नौकरी करने वाले के लिए यह माह उत्तम रहेगा. आपके काम को सराहा जायेगा. पुराने काम जो फसा हुआ था वह पूरा होगा. आपके अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे. प्रमोसन का योग रहेगा. आपके काम बुलंदी पर रहेगा.

शिक्षा और करियर

शिक्षा के लिए यह माह शुरुआत में तो मेहनत ज्यादा करना पड़ेगा. अगर आप कोई परीक्षा दिए है उनके परिणाम थोड़ा देर से मिलेगा पर आपके अनुकूल रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में माता -पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. आपके सहपाठी से पूरा सहयोग मिलेगा. आप किसी से वात -विवाद से दूर रहे. जो लोग संगीत, काला की पढ़ाई कर रहे है. वह सफल रहेंगे. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है. वह सफल रहेंगे. करियर ठीक रहेगा. जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगी. कार्य क्षेत्र में आपका मन सम्मान भरपूर बना रहेगा.

प्रेम जीवन

आप इस माह प्रेम जीवन का आनंद भरपूर लेंगे. साथ ही आपके प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपने प्रेमी पर पूरा विश्वास बना रहेगा. आप खुलकर किसी भी बात को एक दूसरे को शेयर करें. आपका प्रेम का रोमांस भरपूर बना रहेगा. दाम्पत्य जीवन खुशमय बना रहेगा. आप दोनों का प्रेम संबंध में कई तरह से लाभ मिलेगा, जो लोग अविवाहित है उनको प्रेम संबंध नये बनेगा. लेकिन कठिन प्रयास करना पड़ेगा. जो लोग लिविंग रिलेसन में है अपने प्रेमी के साथ यात्रा पर जायेंगे.

स्वास्थ्य

नवंबर माह आपके स्वास्थ्य को लेकर समस्या बना रहेगा. समय मिले तो जितना हो सके सोये तथा आराम करें. अनिंद्रा तथा आँख सम्बंदित समस्या बनेगा. माह के शुरुआत में सर्दी, जुकाम से परेशान करेगा. जितना हो सके घर का खाना खाए बेहतर होगा.

लकी नंबर: 9

लकी कलर: सलेटी

उपाय- प्रतेक शनिवार को में जल में काला तील डालकर पीपल के पेड़ में जल डाले साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें. प्रत्येक शनिवार को गरीब लोगो को खाना खिलाये लाभ होगा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन