राज्य शतरंज प्रतियोगिता में पटना के कार्तिकेय और वंशिका चैंपियन

Updated at : 21 Jul 2024 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य शतरंज प्रतियोगिता में पटना के कार्तिकेय और वंशिका चैंपियन

खिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित बिहार स्कूल ऑफ चेस में चल रही बिहार राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पटना के कार्तिकेय कुमार और बालिका वर्ग में वंशिका माहेश्वरी चैंपियन बने.

विज्ञापन

पटना़ अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित बिहार स्कूल ऑफ चेस में चल रही बिहार राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पटना के कार्तिकेय कुमार और बालिका वर्ग में वंशिका माहेश्वरी चैंपियन बने. बालक वर्ग में कार्तिकेय ने अपने दो मुकाबले आरुष कुमार और कृष्णा को हरा कर छह अंकों के साथ विजेता बने. वहीं, बेगूसराय के विष्णु वैभव पांच अंको के साथ उपविजेता बने. बालिका वर्ग में हुए दिलचस्प मुकाबले में शीर्ष पर चल रही वंशिका माहेश्वरी को खगड़िया की स्वास्तिका सिंह के हाथों शिकस्त खानी पड़ी़ उधरए तीन नंबर बोर्ड पर पूर्णिया की कियारा गोलेचा ने पटना की कृषा कृति को पराजित कर चार अंक बना लिए़ इस तरह चार अंकों के साथ रही वंशिका, स्वास्तिका और कियारा को टाई ब्रेक अंको के आधार पर विजेता, उपविजेता घोषित किया़ कियारा तीसरे स्थान पर रही़ विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना और विशिष्ट अतिथि वरीय उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर संयुक्त सचिव नंदकिशोर, विपल सुभाषी, शशिनंद कुमार, समीर कुमार, वेद प्रकाश, आलोक प्रियदर्शी, प्रियंका कुमारी समेत कई लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन