ई-रिक्शा में महिला का पर्स कटा, बेटे के इलाज के लिए रखे 70 हजार रुपये उड़ाए

Updated:
विज्ञापन

चोरी का सांकेतिक फोटो.

Patna News : कारगिल चौक के पास की घटना. जब पीड़िता ई-रिक्शा का किराया देने के लिए पर्स खोला तो देखा कि उसमे रखे 70 हजार रुपये गायब है.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित कारगिल चौक के समीप ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का पर्स काटकर बदमाश 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. पीड़िता को वारदात की जानकारी तब हुई, जब उसने ई-रिक्शा चालक को किराया देने के लिए पर्स खोला. पैसे गायब होने का पता चलते ही महिला और उसके पति फूट-फूटकर रोने लगे, क्योंकि यह रकम उन्होंने अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए कर्ज लेकर जुटाई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

किराया देने के दौरान चोरी का पता चला

पीड़िता नीतू कुमारी, जो मूल रूप से महेंद्रू की रहने वाली हैं, अपने पति और भाई के साथ ई-रिक्शा से कारगिल चौक जा रही थीं. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति भी ई-रिक्शा में सवार हुआ. आरोप है कि उसी ने मौका पाकर ब्लेड से पर्स काटा और उसमें रखे 70 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया. कारगिल चौक पहुंचने के बाद जब नीतू ने चालक को किराया देने के लिए पर्स खोला, तब उन्हें पर्स कटा हुआ मिला और उसमें रखी पूरी रकम गायब थी.

मामले में केस दर्ज, जांच जारी

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है. इलाज के खर्च के लिए उन्होंने कर्ज लेकर 70 हजार रुपये जुटाए थे. रकम चोरी होने से परिवार के सामने इलाज जारी रखने का संकट खड़ा हो गया है.

घटना के बाद नीतू कुमारी ने गांधी मैदान थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Also Read: चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन