भगवान सूर्य की प्राणप्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 02 Apr 2025 12:20 AM
patna news: खुसरूपुर. चैत्र नवरात्रि एवं चैती छठ पर भगवान सूर्य की प्राणप्रतिष्ठा सह 24 घंटे के अखंड संकीर्तन को लेकर मंगलवार को कुर्था से कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
खुसरूपुर. चैत्र नवरात्रि एवं चैती छठ पर भगवान सूर्य की प्राणप्रतिष्ठा सह 24 घंटे के अखंड संकीर्तन को लेकर मंगलवार को कुर्था से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में हांथी, घोड़े, बैंड-बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा में 21 सौ महिलाओं ने माथे पर कलश ले नयाटोला गंगा घाट पहुंची और पवित्र गंगा जल लेकर गांव भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल कुर्था पहुंचीं. आयोजन समिति के सदस्य पप्पू यादव ने बताया कि छठ पूजा पर हरदास बीघा पंचायत के कुर्था गांव में नव निर्मित मंदिर में भगवान सूर्य की मूर्ति स्थापित की जायेगी. मूर्ति स्थापना के साथ-साथ, मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जायेंगे. 2 अप्रैल, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजा, अग्नि स्थापना और 24 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू होगा. 4 अप्रैल को भगवान सूर्य की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा. रात्रि में भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. चार अप्रैल को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव इस धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम को व्यवस्थित व पूर्ण करने में हरदासबीघा पंचायत के पूर्व मुखिया अंजनी कुमार सिन्हा, धर्मप्रेमी राजा बाबू, पटना सिटी अधिवक्ता संघ के महासचिव अशोक कुमार, शैलेश कुमार, राम शंकर सिंह सहित अन्य लोग जुटे रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










