ePaper

जोसा : पहला सीट आवंटन 14 जून को, कॉलेज मिलने पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं करने पर हो जायेंगे बाहर

Updated at : 13 Jun 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
जोसा : पहला सीट आवंटन 14 जून को, कॉलेज मिलने पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं करने पर हो जायेंगे बाहर

देश के कुल आइआइटी-एनआइटी, ट्रिपलआइटी व जीएफटीआइ मिलकर 127 कॉलेजों की 62853 सीटों के लिए जोसा द्वारा ज्वाइंट काउंसलिंग चल रही है

विज्ञापन

संवाददाता, पटनादेश के कुल आइआइटी-एनआइटी, ट्रिपलआइटी व जीएफटीआइ मिलकर 127 कॉलेजों की 62853 सीटों के लिए जोसा द्वारा ज्वाइंट काउंसलिंग चल रही है, जिसमें 23 आइआइटी की 18160 सीटें, 32 एनआइटी की 24525 सीटें, 26 ट्रिपलआइटी की 9940 सीटें एवं 47 जीएफटीआइ की 10228 सीटें शामिल हैं. इस ज्वाइंट काउंसेलिंग का प्रथम राउंड का सीट आवंटन 14 जून सुबह 10 बजे जारी होगा. विद्यार्थी जिन्हें प्रथम राउंड सीट आवंटन में किसी भी कॉलेज का सीट आवंटन होगा, उन्हें 14 से 18 जून के मध्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट असेपप्टेन्स फीस जमा करना आवश्यक है, अन्यथा वे आगे की काउंसलिंग राउंड से बाहर हो जायेंगे. विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग के समय फ्रीज, फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनकर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करवानी होगी. यह फीस सामान्य, इडब्ल्यूएस व ओबीसी के लिए 30 हजार, एससी-एसटी व शारीरिक विकलांग विद्यार्थियों के लिए 15 हजार रुपए रखी गई है। सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करवाने के उपरांत विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों को स्केन कर अपलोड करना होगा. आवश्यक दस्तावेजों में विद्यार्थी को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंक तालिका, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज, मेडिकल सर्टिफिकेट, कैंसिल चेक कॉपी, जेइइ मेन या एडवांस्ड का प्रवेश पत्र स्केन कर अपलोड करना होगा. ओबीसी एवं इडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को कैटेगिरी दस्तावेज एत अप्रैल 2025 के बाद का स्केन कर अपलोड करना होगा. अपलोड किये गये दस्तावेजों का जोसा वैरीफिकेशन अथोरिटी द्वारा वैरीफिकेशन होने के उपरांत ही आवंटित सीट कन्फर्म की जायेगी. विद्यार्थियों को 19 जून तक दस्तावेजों में कमी की सूचना मिलने पर उनका रेस्पॉन्स देकर कमी पूरी करनी होगी,अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जायेगी.

काउंसेलिंग विकल्पों का मतलब समझें विद्यार्थी

विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में फ्रीज, फ्लॉट व स्लाइड का विकल्प दिया जायेगा. यदि विद्यार्थी प्रथम राउंड में आवंटित सीट से संतुष्ट है और आगे के राउंड की काउंसेलिंग में भाग नहीं लेना चाहता है तो फ्रीज विकल्प को चुन सकता है. साथ ही वह विद्यार्थी जो आगे की काउंसेलिंग में भी भाग लेना चाहते हैं, उन्हें फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनना होगा. फ्लॉट विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर च्वाइस फिलिंग के दौरान कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई किसी भी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का एवं स्लाइड विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई उसी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR

AJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन