बैंक में जीविका ग्रुप की महिला का सवा लाख किया गायब

बाढ़. बाढ़ के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा के भीतर काउंटर के पास अपराधियों ने जीविका ग्रुप की महिला के बैग में ब्लेड मारकर एक लाख 30 हजार रुपये गायब कर दिया.
बाढ़. बाढ़ के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा के भीतर काउंटर के पास अपराधियों ने जीविका ग्रुप की महिला के बैग में ब्लेड मारकर एक लाख 30 हजार रुपये गायब कर दिया. इससे बैंक में अफरातफरी मच गयी. इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की. इस संबंध में खुशबू जीविका स्वयं सहायता समूह दलिसमनचक गांव की सदस्य सीता देवी ने बताया कि वह ग्रुप के खाते से रुपये निकाल कर दूसरे काउंटर पर दस्तखत कर रही थी. इसी दौरान अपराधी ने बैग में ब्लेड मारकर रुपया गायब कर दिया. बैंक के सीसीटीवी कैमरे में जब जांच पड़ताल की गयी तो महिला के पास मौजूद अपराधी का हुलिया पता चला. घटना को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष साधना कुमारी ने केस दर्ज कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










