Bihar Students: प्रशांत किशोर ने बताया इस वजह से बिहारी युवाओं का दूसरे राज्यों में हो रहा अपमान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2024 4:36 PM
Bihar Students: प्रशांत किशोर ने बिहार के युवाओं के साथ दूसरे राज्यों में होने वाले दुर्व्यवहार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नेताओं की वजह से पूरे देश में बिहार के बच्चों को अपमानित किया जा रहा है.
Bihar Students: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के युवाओं के साथ दूसरे राज्यों में होने वाले दुर्व्यवहार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नेताओं की वजह से पूरे देश में बिहार के बच्चों को अपमानित किया जा रहा है. पीके ने कहा कि आज पूरे देश में बिहार के लोगों का अपमान हो रहा है. बिहारी व्यक्ति को मूर्ख, अनपढ़ और मजदूर समझा जाता है. आज बिहारी शब्द गाली बन गया है. पूरे देश में बिहार के बच्चों का जो अपमान हो रहा है, उसके लिए बिहार के नेता जिम्मेदार हैं.
बिहार ज्ञान की धरती रही है- पीके
बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए पीके ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती रही है. दुनिया भर से लोग शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करने के लिए बिहार आते थे. बिहार के नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थे. बिहार वह धरती है जहां देवताओं ने भी ज्ञान प्राप्त किया. एक समय था जब पूरे देश पर बिहार से शासन होता था. लेकिन, बिहार के नेताओं के ‘जंगलराज’ और ‘अफसर राज’ का नतीजा है कि आज बिहार के बच्चे और युवा महज 10 से 12 हजार रुपये के लिए पूरे देश में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं. उन्हें अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में मजदूरी करनी पड़ती है और उसके साथ ही अपमान और दुर्व्यवहार सहना पड़ता है.
शिक्षा व्यवस्था को बदलेंगे
उन्होंने कहा कि जन सुराज का संकल्प है कि इस व्यवस्था को बदला जाए. बिहार के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि कोई उन्हें अनपढ़ और मूर्ख कहकर अपमानित न करे. बता दें कि प्रशांत किशोर दो अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने वाले हैं.
कांग्रेस नेता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इस मामले पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. दूसरे राज्यों में बिहारी छात्रों की पिटाई की यह घटना निंदनीय है. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के लोगों के साथ कुछ न कुछ होता रहता है, चाहे वह महाराष्ट्र में हो, या अन्य राज्यों में हो, वे जहां भी जाते हैं, वहां ऐसा होता है. अब बंगाल से यह खबर आई है. इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है. ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई है कि बिहार में लोगों को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और वे लाचारी की स्थिति में, भय और दुख का सामना कर रहे हैं. कभी इस राज्य में, कभी उस राज्य में, कभी इस शहर में, कभी उस शहर में. जो भी स्थिति हो, उन्हें अपमान का सामना करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें : Bihar News: शांभवी चौधरी के बयान पर मचा घमासान, राजद बोली- जनता का अपमान
School Closed: गंगा और गंडक नदी की बाढ़ से बिहार में हालात खराब, दो जिलों के कई इलाकों में स्कूल बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










