बिहार के जमुई हिंसा मामले में लोजपा नेता गिरफ्तार, फरार होकर कोलकाता में छिपा था आरोपी

Updated at : 22 Feb 2025 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: जमुई हिंसा मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोलकाता से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी लोजपा का नेता है जो प्राथमिकी दर्ज होने पर फरार हो गया था.

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिला के बलियाडीह में पिछले दिनों हुए हिंसा मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है. नामजद और अज्ञात मिलाकर करीब 100 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. एसपी के निर्देश पर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बिहार से लेकर बंगाल तक रेड मारा गया है. इस हिंसा मामले में लोजपा (रामविलास)के नेता हसन अखलाक को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है.

बलियाडीह हिंसा मामले में हसन अखलाक गिरफ्तार

बलियाडीह हिंसा मामले के बाद इंटरनेट सेवा को भी दो दिनों तक बैन रखा गया था. स्थिति अभी सामान्य है. पुलिस हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. इधर फरार आरोपितों की छापेमारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में हसन अखलाक नाम के व्यक्ति को भी अभियुक्त बनाया गया था. जो घटना के बाद से फरार चल रहा था.

ALSO READ: PHOTOS: भागलपुर में SPG ने थामी सुरक्षा की कमान, पीएम मोदी की रैली में VVIP के लिए भी बने कड़े नियम

कोलकाता से हुई लोजपा नेता की गिरफ्तारी

मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच करती हुई जमुई पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची. पुलिस आश्वस्त थी कि आरोपी कोलकाता में छिपा हुआ है. जिसके बाद उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार हुआ हसन अखलाक सरपंच प्रतिनिधि और लोजपा (रामविलास) का सदस्य है.

गांव में कैंप कर रहे अधिकारी

इधर, बीडीओ और थानाध्यक्ष दलबल के साथ बलियाडीह गांव पहुंचे और लोगों से हाल-चाल जाना. लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील प्रशासन के पदाधिकारी कर रहे हैं. वहीं संदिग्ध लोगों पर पुलिस निगाहें रख रही है. पूरे इलाके में छानबीन किया जा रहा है.

बलियाडीह में हिंसा से तनाव का था माहौल

बता दें कि बीते दिनों बलियाडीह गांव में एक मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कराया गया था. इस कार्यक्रम के संपन्न होने पर लोग वापस लाैट रहे थे. इस दौरान उनपर पथराव किया गया था. कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. हमले में कई लोग जख्मी हुए थे. एक विवादित फेसबुक पोस्ट करने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कई लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने अबतक की है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन