ePaper

हेल्थ सेक्टर में निजी क्षेत्र से आये 400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Updated at : 23 May 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
हेल्थ सेक्टर में निजी क्षेत्र से आये 400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

राज्य के गया और मधुबनी में दवा की फैक्ट्री लगेगी. पटना में बाइपास सड़क पर स्पेशियलिटी अस्पताल खोला जायेगा.

विज्ञापन

.

गया और मधुबनी में दवा की फैक्ट्री, पटना में अस्पताल व नौबतपुर में नर्सिंग काॅलेज खुलेंगे

संवाददाता, पटना

राज्य के गया और मधुबनी में दवा की फैक्ट्री लगेगी. पटना में बाइपास सड़क पर स्पेशियलिटी अस्पताल खोला जायेगा. जिले के नौबतपुर में नर्सिंग काॅलेज की स्थापना होगी. हाल के दिनों बिहार में स्वास्थ्य सुविधा और पर्यटन सुविधाओं पर निजी क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों में गति आयी है. राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में स्वास्थ्य देखभाल (हेल्थ केयर ) सेक्टर में 382 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आये हैं. इनमें पटना बाइपास पर करीब 342 करोड़ से अधिक के पूंजी निवेश से स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण का प्रस्ताव है. इसमें 391 बैड की सुविधा देने की बात कही गयी है.

इसी तरह नौबतपुर बेला क्षेत्र में करीब 23 करोड़ के निवेश से बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है. इसकी क्षमता सौ छात्रों की होगी. गया और मधुबनी में अलग-अलग दो दवा कारखाना खोलने के प्रस्ताव हैं. इनमें क्रमश: 12 और 4.56 करोड़ के निवेश प्रस्तावित हैं. इसी तरह इस बैठक में हेल्थ केयर सेक्टर में दानापुर क्षेत्र में दो प्रस्तावों को वित्तीय मंजूरी दी गयी है. एक प्रस्ताव में करीब 20.45 करोड़ के पूंजी निवेश से 100 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल खोला जाना है. दूसरे प्रस्ताव में दानापुर में ही 8.84 करोड़ की लागत से स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव है. इन सभी प्रस्तावों को वित्तीय क्लियरेंस दिया गया है.

गया में फोर स्टार होटल खुलेगा

हेल्थ केयर सेक्टर की भांति टूरिज्म सेक्टर में गया डोबी औद्योगिक क्षेत्र में 120 कमरों का फोर स्टार होटल खोलने के लिए प्रस्ताव को प्रथम क्लियरेंस दिया गया है. इसमें करीब 28 करोड़ से अधिक का निवेश संभावित है. इसी तरह मुजफ्फरपुर में करीब 12 करोड़ कीमत का मनोरंजन पार्क प्रस्तावित किया गया है. इसमें वाटर पार्क और वाटर बेस्ड प्ले एरिया भी विकसित किया जायेगा.

वैशाली में ड्रोन निर्माण की लगेगी यूनिट : वैशाली के गरोल में ड्रोन निर्माण के लिए करीब साढ़े बीस करोड़ की लागत से यूनिट प्रस्तावित की गयी है. इसी तरह दरभंगा/ मधुबनी क्षेत्री में इ- कचरा के लिए प्लांट प्रस्तावित है. इसमें 24.85 करोड़ का निवेश संभावित है. प्रस्तावित प्लांट की क्षमता साढ़े सात हजार टन होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन