कैंपस : इंटर व मैट्रिक : रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार 10 नवंबर तक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 9:42 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित विवरणी में सुधार का मौका दे दिया है
संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित विवरणी में सुधार का मौका दे दिया है. समिति ने कहा है कि यदि कोई त्रुटि है, तो शिक्षण संस्थान के प्रधान को 10 नवंबर तक सुधार का अंतिम अवसर दिया गया है. शिक्षण संस्थान के प्रधान डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में त्रुटि सुधार कर सकते हैं. डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में विद्यार्थियों के नाम या उनके माता-पिता के नाम में मात्र लघु स्पेलिंग की त्रुटि व उनके फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय आदि से संबंधित त्रुटि का ही सुधार किया जायेगा. उक्त प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा होने पर इंटर के लिए हेल्पलाइन नंबर-0612-2230039 व मैट्रिक के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर सूचित कर समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










