जदयू पंचायत समितियों को निर्देश- एनडीए घटक दलों से बेहतर तालमेल के साथ करें चुनाव प्रचार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 7:10 PM
जदयू ने अपने पंचायत समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि एनडीए घटक दलों से बेहतर तालमेल कर स्थानीय स्तर पर चुनाव प्रचार करें. पंचायत स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि घटक दलों के नेताओं के साथ मिलकर डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें.
संवाददाता, पटना जदयू ने अपने पंचायत समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि एनडीए घटक दलों से बेहतर तालमेल कर स्थानीय स्तर पर चुनाव प्रचार करें. पंचायत स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि घटक दलों के नेताओं के साथ मिलकर डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें. उन्हें एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें. जदयू की तरफ से यह निर्देश रविवार को लोकसभा चुनाव अभियान समिति की बैठक के बाद दिया गया. इस बैठक की अध्यक्षता चुनाव अभियान समिति के सह-संयोजक और विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह ने की. जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में बाकी बचे लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के बारे में गहन विमर्श किया गया. साथ ही प्रचार-प्रसार से संबंधित विषयों पर भी आगे की रणनीति बनायी गयी. इस दौरान दो चरणों में संपन्न हुए चुनाव को लेकर भी पार्टी के नेताओं ने विस्तार से चर्चा की और उन्होंने कहा कि दोनों चरणों में प्रदेश की जनता का रुझान एनडीए की तरफ रहा है. इसके लिए जनता का आभार जताते हुए पार्टी नेताओं ने आगे के चरणों में भी मतदान की जनता से अपील की. इस बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े, विधान पार्षद अफाक अहमद खान, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह और डाॅ नवीन कुमार आर्या मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










