कैंपस : छात्राओं को प्रबंधन में करियर के चुनाव पर मिली जानकारी

पटना वीमेंस कॉलेज एएमएम विभाग की ओर से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया.
संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज एएमएम विभाग की ओर से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के तौर पर आइक्वांटा पटना से सम्मानित वक्ता ज्ञानेंद्र सिंह और पीयूष आशीष थे. इसका विषय प्रबंधन में करियर की खोज करें था. वक्ताओं ने प्रबंधन के सार पर चर्चा की. व्यक्तिगत क्षमता और संसाधन उपयोग को बढ़ाने में इसकी भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने एक अच्छे प्रबंधक के गुणों और प्रबंधन कौशल के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित किया. वक्ताओं ने विभिन्न प्रबंधन प्रतियोगी परीक्षाओं और उन्हें क्रैक करने के तरीके के बारे में चर्चा की. इस दौरान तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की छात्राएं मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




