संजय झा ने भारत की आतंकवाद के प्रति नीति की टोक्यो में दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
संजय झा ने भारत की आतंकवाद के प्रति नीति की टोक्यो में दी जानकारी

राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में शुक्रवार को मुख्य बैठकों के दौरान भारत की आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति की दृढ़ता से जानकारी दी और पुष्टि की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में शुक्रवार को मुख्य बैठकों के दौरान भारत की आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति की दृढ़ता से जानकारी दी और पुष्टि की. भारतीय दूतावास में विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ बातचीत की. इसमें भारत का स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कहीं भी आतंकवाद सभी जगहों पर शांति को खतरे में डालता है. संजय झा ने यह जानकारी अपने एक्स हैंडल के माध्यम से साझा की है. उन्होंने लिखा है कि हमने फुकुशिरो नूकागा, जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुट संकल्प के लिए उनके मजबूत समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. कई जापानी सांसदों (राष्ट्रीय डाइट के सदस्य) से भी मुलाकात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन